थाना बड़वारा जिला कटनी
विशेष जागरूकता अभियान ‘मैं हूँ अभिमन्यु’ के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूड़सा कटनी में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमराव सिंह के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूड़सा थाना बड़वारा कटनी में विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूं अभिमन्यु” के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों, घरेलू हिंसा की रोकथाम, और समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को साइबर जागरूकता एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल 100, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, और महिला हेल्पलाइन 1090 साइबर क्राइम हेल्पलाइन न 1930 के बारे में जानकारी दी गई ।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी बड़वारा किशोर कुमार द्विवेदी, सउनि रघुवीर, आर गौरीशंकर, आर शिवप्रकाश व विद्यालय स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।

More Stories
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल
कटनी स्टेशन पर 163 से ज्यादा बच्चों को उतारने से हड़कंप, पढ़ाई या मानव तस्करी…? जांच के बाद 7 पर केस, मुस्लिम समुदाय में नाराज़गी
जतिन निषाद बने बजरंग दल शिव प्रखंड संयोजक, संगठन ने जताया भरोसा