आदिशक्ति की आराधना में लीन महापौर प्रीति संजीव सूरी ने जालपा मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में टेका माथा
नगर विकास एवं सुख समृद्धि के लिए की माता से प्रार्थना कर लिया आर्शीवाद
कटनी। धर्म के लिए पूर्ण श्रद्धा रखने वाली नगर की प्रथम नागरिक महापौर प्रीति संजीव सूरी ने नवरात्र की अष्टमी को आज नगर के प्रमुख देवी मंदिर मां जालपा के दरबार सहित विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचकर माता की आराधना की एवं नगर विकास के रथ को निरंतर चलाए रखने तथा नगर वासियों के सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
नगर निगम के अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ नवरात्रि की अष्टमी को महापौर प्रीति संजीव सूरी देर शाम मां जालपा के दरबार में पहुंची। आदिशक्ति मां जालपा के दरबार में महापौर श्रीमती सूरी ने माथा टेकते हुए पूजन किया एवं नगर वासियों की सुख समृद्धि के लिए माता के सामने प्रार्थना की। जालपा माता मंदिर में दर्शन प्राप्त करने के बाद महापौर प्रीति संजीव सूरी
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री स्थित मां खेर माई के दरबार पहुंची जहां पर उन्होंने माता का पूजन करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि की अष्टमी पर महापौर प्रीति संजीव सूरी अन्य कई देवी मंदिरों में पहुंची और वहां पर उन्होंने लोगों से मुलाकात करते हुए माता की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से एमआईसी मेंबर सुभाष शिबू साहू, डॉ रमेश सोनी, पार्षद सरल मिश्रा, शकुंतला सोनी सहित अन्य गणमान्य जन एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

More Stories
नवांकुर संस्था बारडोली वेलफेयर सोसायटी ने जल संरक्षण हेतु किया श्रमदान, दिया जल बचाने का संदेश
कर्तव्यबोध के साथ समाजसेवा को राजनीति का आधार बनाने का आह्वान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ, सांसद विधायक सहित वरिष्ठ नेता हुए शामिल, दिखा अनुशासन
कटनी ब्रेकिंग | अवैध बोरवेल माफियाओं का काला खेल बेनकाब रात के अंधेरे में धड़ल्ले से चल रही तमिलनाडु की भारी बोरिंग मशीनें!