Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

माधवनगर में वर्सी महोत्सव के दूसरे दिन महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने सत्संग में सतगुरू सांई ईश्वरशाह से लिया आशीर्वाद विधायक संदीप जायसवाल भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने विशाल भंडारे में हजारों लोगों के साथ किया प्रसाद ग्रहण

माधवनगर में वर्सी महोत्सव के दूसरे दिन महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने सत्संग में सतगुरू सांई ईश्वरशाह से लिया आशीर्वाद

विधायक संदीप जायसवाल भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने
विशाल भंडारे में हजारों लोगों के साथ किया प्रसाद ग्रहण

कटनी।संतनगरी माधवनगर में सतगुरु बाबा माधवशाह बाबा नारायणशाह क़े दो दिवसीय वर्सी महोत्सव में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।वर्सी महोत्सव के दूसरे दिन आज 10अक्टूबर को कटनी सहित अन्य शहरों से बडी संख्या में अनुयायियों की भारी भीड उमडी कटनी सहित जबलपुर के जनप्रतिनिधियों ने सतगुरु सांई बाबा ईश्वरशाह से आशीर्वाद लिया।नगर निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव विधायक श्री संदीप जायसवाल भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी पूर्व जिलाध्यक्ष श्री चमन लाल आनंद टंडन सुनील उपाध्यक्ष सुमन राजू माखीजा पार्षद ईश्वर बहरानी गोविंद चावला शिब्बू साहू हीरा सहजवानी प्रकाश आहूजा निरंजन पंजवानी पंकज आहूजा सोनू नागवानी वीरू तीर्थानी हरे माधव दरबार क़े सेवादार दिनेश जैसवानी प्रीतम सिद्धवानी सहित बडी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।सत्संग में स्क्रीन पर बाबा नारायण शाह जी बाबा माधवशाह जी की जीवनी और चमत्कारिक लीलाओं का प्रदर्शन देखकर श्रद्धालुओं आत्ममुग्ध हो गये सत्संग के बाद बाबा ईश्वरशाह ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तथा विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
दो दिवसीय बरसी महोत्सव पर निगम द्बारा साफ सफाई शुद्ध पेयछशजल प्रकाश की समुचित व्यवस्था की गयी