Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश
ग्वालियर 17 अक्टूबर 2024/ शहर की खराब स्ट्रीट लाइटें तेजी से सुधारी जाएँ। स्ट्रीट लाइट संधारण के लिए अधिकृत कार्य एजेंसी (एचपीएल कंपनी) के माध्यम से तत्परता से यह काम कराएं। कार्य एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारी को बुलाकर साफतौर पर बता दें कि कंपनी के लिये यह अंतिम मौका है। यदि कंपनी स्ट्रीट लाइट संधारण ठीक ढंग से करेगी तो उसका बकाया भुगतान भी जल्द से जल्द कर दिया जायेगा। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की समीक्षा के लिये बुलाई गई बैठक में दिए।
गुरूवार को बाल भवन में आयोजित हुई बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव, स्मार्ट सिटी की सीईओ श्रीमती नीतू माथुर, अपर आयुक्त नगर निगम श्री विजय राज व श्री मुनीष सिकरवार तथा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था से जुड़े अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक में कहा कि यदि संधारण कंपनी द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप स्ट्रीट लाइट ठीक करने का काम कर दिया जाए तो उसके भुगतान में देरी न की जाए। साथ ही कंपनी के जिम्मेदार प्रतिनिधियों को बता दें कि यदि संधारण के काम में और देरी हुई तो नगर निगम की स्ट्रीट लाइट संधारण की व्यवस्था के लिये अन्य विकल्प लागू किया जायेगा।
नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने शहर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाए कदमों की जानकारी बैठक में दी।