सहरिया जनजाति बहुल गाँवों में आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये विशेष शिविर जारी
वर्तमान में 16 शिविरों का हो रहा है आयोजन
2 हजार नए आधारकार्ड बनाए और 1600 से अधिक का किया अपडेशन
ग्वालियर 17 अक्टूबर 2024/ विशेष पिछड़ी जनजातियों में शुमार सहरिया जनजाति बहुल जिले के गाँवों में विशेष शिविर लगाकर सहरिया परिवारों के आधारकार्ड व आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर पिछले तीन दिनों से जिले के 16 गाँवों में यह विशेष शिविर चल रहे हैं।
पीएम जनमन कार्यक्रम के तहत जिले में डबरा, भितरवार एवं घाटीगाँव विकासखंड के विभिन्न गाँवों में लगाए गए शिविरों के माध्यम से सहरिया जनजाति के लोगों के 2 हजार से अधिक न
ए आधार कार्ड बनाए गए। साथ ही 1600 से अधिक आधार का अपडेशन किया गया। ज्ञात हो आधारकार्ड के आधार पर सहरिया परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित कराने में मदद मिलेगी।
ए आधार कार्ड बनाए गए। साथ ही 1600 से अधिक आधार का अपडेशन किया गया। ज्ञात हो आधारकार्ड के आधार पर सहरिया परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित कराने में मदद मिलेगी।जिले के सहरिया बहुल गाँवों में आयोजित हो रहे इन शिविरों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।