Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना मुरार क्षेत्र में जन भागीदारी से लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से पुलिस को मिली सफलता

पैदल जा रही महिला के गले से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटने वाले दो शातिर लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर। 18.10.2024 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 12.10.2024 को फरियादिया प्रशिका साहू निवासी गली न.04 शंकर चौक नहर वाली माता नाका चंदबदनी थाना झांसी रोड जिला ग्वालियर ने थाना मुरार में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 11.10.2024 को रात में करीब 09 बजे सौदागर संतर से माता देख कर अपने माइके भोला चौक तिकोनिया पैदल पैदल जा रही थी, जैसे ही वह नारायण दास ट्रेडिंग कम्पनी अग्रसैन चौराहा पर पहुंची तभी गिर्राजी मंदिर की तरफ से दो अज्ञात लडके मोटर साइकिल से आये और मोटर साइकल पर पीछे बेठे लड़के ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने का मंगलसूत्र खींच कर भाग गये। उक्त रिपोर्ट पर से थाना मुरार में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ अप0क्र0-569/24 धारा 304(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पैदल जा रही रही महिला के साथ हुई लूट की घटना को गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(मध्य) श्री अखिलेश रैनवाल को थाना मुरार पुलिस की टीम बनाकर उक्त लूट के आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में प्रभारी सीएसपी मुरार सुश्री हिना खान के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मदन मोहन मालवीय द्वारा थाना बल की टीम को उक्त लूट के आरोपियों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा थाना मुरार क्षेत्र में जन भागीदारी से लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरों की फुटेज चेक की गई जिसमें दो लुटेरे मंगलसूत्र लूट कर मोटर सायकिल से भागते हुये नजर आये। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता एवं सीसीटीव्ही फुटेज में नजर आ रहे दोनों लुटेरों की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र विकसित किये गये। दिनांक 17.10.2024 को मुरार पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त लूट के दोनों आरोपी मोटर साइकिल सहित रामलीला मैदान में सीढियों की तरफ अंधेरे में खड़े हुए हैं, जो आज राम बारात के दौरान संभवतः किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम को रामलीला मैदान में अंधेरे में सीढियों के पास सीसीटीव्ही फुटेज में दिख रहे हुलिये के दो व्यक्ति खड़े दिखाई दिये जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। परन्तु पुलिस टीम द्वारा दोनों संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों से नाम पूछने पर उन्होने अपना नाम हरिओम कुशवाह व विकास बाल्मीक बताया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये दोनों संदेहियों से लूट के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होने बताया कि हम दोनों अपने एक अन्य साथी नितिन वाल्मीक के साथ मिलकर चोरी जैसी वारदात करते हैं। दिनांक 11.10.2024 को नितिन वाल्मीक रैकी कर रहा था, जिसने हमे बताया कि अग्रसैन चौराहा के पास काफी भीड़ है आ जाओ काम डाल देते हैं तो हम दोनों मोटर साइकिल से अग्रसैन चौराहा पहुंचे वहां पर पहले से मौजूद हमारे साथी नितिन ने हमें एक महिला की ओर इशारा किया कि वह गले में मंगलसूत्र पहने है फिर हमनेे झपट्टा मारकर महिला के गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र छीन लिया और मोटरसाइकिल से भाग गये। पकड़े गये आरोपियों से लूटे गये मंगलसूत्र के संबंध में पूछताछ की तो उन्होने बताया कि लूट के बाद उन्होने सेवढा जाकर उक्त मंगलसूत्र को अरविन्द सोनी निवासी सेवढा को 45,000 रुपये में बेच दिया था। फिर तीनों ने मिलकर 15-15 हजार रुपये आपस में बांट लिये थे। जिसमें से 1500 रुपये बचे होना बताया बाकी रुपये ऐशो आराम में खर्च कर लिये हैं। मौके पर उक्त 1500 रुपये एवं घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की काले रंग की एक्सट्रीम मोटरसाइकिल विधिवत जप्त की गई। पकड़े गये लुटेरों से शहर में हुई अन्य लूट एवं उनके तीसरे साथी नितिन वाल्मीक के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य और मामले खुलासे होने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपीः-
(1) हरिओम कुशवाह पुत्र गोविन्द कुशवाह उम्र 23 साल निवासी मंगरौल थाना डीपार जिला दतिया।
(2) विकास वाल्मीक पुत्र कल्लू वाल्मीक उम्र 24 साल निवासी मंगरौल थाना डीपार जिला दतिया।

जप्त मशरूकाः- 1500 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की काले रंग की एक्सट्रीम मोटरसाइकिल।

सराहनीय भूमिका:- उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुरार निरी0 मदन मोहन मालवीय, उनि0 भानू प्रताप गुर्जर, प्र.आर0 ज्ञान सिंह, कल्पना सिंह, आर0 नीरज यादव, योगेन्द्र गुर्जर, राजू मोंगिया, अखिलेश छारी, ब्रजेश कौरव, सायबर सेल से आर0 सोनू शर्मा एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही है।