विधानसभा उपचुनाव हेतु विधायक हिरालाल अलावा स्टार प्रचारक नियुक्त
राजू देवड़ा बालीपुर
स्थान मनावर
मनावर विधायक एवं जयस सुप्रीमो डॉ हीरालाल अलावा को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्यप्रदेश के बुधनी और विजयपुर में होने वाले उपचुनाव के लिए अपना स्टार प्रचारक नियुक्त किया है।
बता दें कि बुधनी विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने तथा विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत द्वारा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने से सीटें रिक्त हुई थी इन सीटों पर आगामी नवंबर माह मे उप चुनाव होना है ,
उल्लेखनीय है की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बुधनी और विजयपुर उप चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमे श्री अलावा की स्थान प्रदान किया गया है
मनावर विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्तों ने श्री अलावा को बधाई दी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है


More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया