भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता घाड़गे का जन्मदिन मनाया
भिंड : भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्णा घाड़गे का जन्मदिन निराश्रित भवन पर वृद्धजनों एवं बच्चों के बीच में मनाया। इस अवसर पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निराश्रित भवन में वृद्धजनों एवं बच्चों को स्वल्पाहार, चॉकलेट एवं फल वितरण किए एवं भाजपा नेता घाड़गे के जन्मदिन पर बुजुर्ग माता द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भाजपा नेता कृष्णा घाड़गे की शैली युवाओं को हमेशा प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व की है और उन्होंने हमेशा मेहनत करनी पर विश्वास किया है एवं भाजपा नेता कृष्णा घाड़गे ने हमेशा युवाओं को बढ़ाने का काम किया है एवं समाज के हर वर्ग के बीच में सदैव कार्य करते हैं और सदैव युवा हित की बात करते है।उस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप टीपू भदौरिया,मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी,सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु शर्मा,युवा नेता आशीष बोहरे,उमेश शर्मा,अजय राजावत भरौली,शिवम राजावत,छोटू ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है