सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाकानेर मे रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न
राजू देवड़ा बालीपुर
स्थान बाकानेर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाकानेर अंतर्गत संचालित रोगी कल्याण समिति की साधारण सभा/ कार्यकारी समिति की बैठक आज 28 अक्टूबर सोमवार को संस्था के सभागार में संपन्न हुई, बैठक में श्री राजेंद्र भिड़े नायब तहसीलदार (बाकानेर _ सिंघाना) अध्यक्ष तथा विधायक डॉ हीरालाल अलावा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, संस्था प्रमुख मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ कुलदीप कुमार नाग ने संस्था की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वीरेंद्र धार्वे, मेडिकल ऑफिसर डॉ आशीष राठौड़ उमरबन कालीबावड़ी,डॉ शैलेंद्र गुप्ता, बीसीएम श्री प्रदीप निगवाल, श्री देवकरण खांडेकर, सहित समस्त स्टाफ पत्रकार विश्वजीत सेन, सैयद रिज़वान अली, अमजद मंसूरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश जाखड़, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतीक बड़जात्या, विधायक प्रतिनिधि सलीम ठेकेदार, कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह चौहान, जनप्रतिनिधि आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, विधायक महोदय ने पूरे अस्पताल का भ्रमण कर निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य लाभ ले रहे रोगियों से भी भेंट कर उनके हाल-चाल जाने, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री राजेंद्र सिंह चौहान ने विधायक महोदय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीटी स्कैन मशीन स्थापित किए जाने की मांग की।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है