विधायक ग्रेवाल बने प्रदेश महासचिव , कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत
सरदारपुर से राहुल राठोड़
सरदारपुर- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवीन कार्यकारिणी में सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल को प्रदेश महासचिव बनाकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है! महासचिव बनने पर बस स्टैण्ड सरदारपुर एवम विधायक कार्यालय पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ता द्वारा आतिशबाजी की गई और विधायक प्रताप ग्रेवाल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए मिठाई बाटी! इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोदराज जैन, अंसार खान, न. प. अध्यक्ष प्रतिनिधि अर्पित ग्रेवाल, विधायक पुत्र शिवांग ग्रेवाल, मोहन डावर, सरपंच मयाराम मेड़ा, प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहनलाल यादव, सुनील गर्ग, परवेज लोदी, पारस गुंडिया, अरुण पाटीदार, भेरूसिंह निनामा, दिलीप भूरिया आदि उपस्थित रहे! विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्य करने की कार्य शैली से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी, इस दौरान विधायक ग्रेवाल को प्रदेश महासचिव का दायित्व प्रदान करने पर कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया …


More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया