Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आजाद अध्यापक संघ द्वारा जिला स्तरीय शिक्षक गुणवत्ता एवम शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न
शिक्षको की समस्या को मध्यप्रदेश विधानसभा में उठाऊंगा – विधायक प्रताप ग्रेवाल
सरदारपुर से राहुल राठोड़

सरदारपुर- धार जिले के मोहनखेड़ा- राजगढ़ में रविवार को आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय शिक्षक गुणवत्ता एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजन किया गया! कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक प्रताप ग्रेवाल , कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत पटेल प्रांत अध्यक्ष आजाद अध्यापक शिक्षक संघ, विशेष अतिथि के रूप में राजेश अग्रवाल पूर्व उपाध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम, छोटू शास्त्री जिला अध्यक्ष पत्रकार संघ धार, कैलाश चौधरी अध्यक्ष संयुक्त मोर्चा संघ धार के आतिथ्य में संपन्न हुआ! कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवम अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का पूजन अर्चन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, सरस्वती वंदना का गायन शिक्षिका दुर्गा गामड़ द्वारा किया गया! कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों की समाज में भूमिका पर अतिथियों के द्वारा व्याख्यान किया गया साथ ही गुरु परंपरा का निर्वहन करते हुए समस्त शिक्षकों से आह्वान किया गया कि आप राष्ट्रहित में तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन अवश्य करें साथ ही आने वाली पीढियां को अच्छे अवसर हेतु तैयार करें। जिला अध्यक्ष ओपी राठौर द्वारा स्वागत भाषण में शिक्षकों की पीड़ा के बारे में बताया गया तथा शासन से मांग की गई कि शिक्षकों को सिर्फ शैक्षिक की दायित्वों के लिए आदेशित करें। मुख्य अतिथि सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा शासन तक शिक्षकों की पीड़ा को मध्यप्रदेश विधानसभा में उठाने का विश्वास दिलाया गया। धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष छोटू शास्त्री द्वारा शिक्षकों के दायित्वों के निर्वहन करने की क्षमता की प्रशंसा की गई, आजाद अध्यापक संघ प्रांताध्यक्ष भरत पटेल द्वारा वेतन विसंगतियां तथा उच्च पद प्रभार, सेवा अवधि आदि पर खुलकर चर्चा की गई, पूर्व राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल द्वारा शिक्षको की समस्या को सरकार तक पहुंचाने की बात कही गई! कार्यक्रम में धार जिले के संपूर्ण 13 विकासखंड में पदस्थ शिक्षकों के द्वारा उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले शिक्षकों को अतिथियों के द्वारा सम्मानित कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन पंकज चौहान, शिक्षक रामगोपाल शर्मा परिंदा द्वारा किया गया! आयोजित कार्यक्रम में सरदारपुर ब्लाक अध्यक्ष मनीष चौबे, तहसील अध्यक्ष अनोखीलाल चौधरी, जिला संयोजक कालूराम मारू, जिला उपाध्यक्ष पिंटू मंडलोई, रामप्रसाद वाजपई, मोहन चौहान, अनिल कुशवाह, गौरव जोशी, रामू सिंह, गोपाल मेहता, संजय मल्तारे, बालाराम जात, लाभू चारण, रामगोपाल शर्मा, तेजालाल पंवार, नीतीश राठौर, महेंद्रसिंह सोलंकी, गिरधारी भाबर, आदि उपस्थित रहे..