मनावर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न
राजू देवड़ा बालीपुर
स्थान मनावर
सिविल अस्पताल मनावर में माननीय विधायक साहब डॉ हीरालाल जी अलावा की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें रोगी कल्याण समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे जिसमें सिविल अस्पताल मनावर के संबंध में निम्नलिखित विषयों पर प्रस्ताव पारित कर कार्य करने हेतु निर्णय लिया गया
1। पोस्टमार्टम कक्ष की रंगाई पुताई हेतु प्रस्ताव पारित।
2। नवीन सिविल अस्पताल भवन में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के माध्यम से गार्डन तथा मरीजों एवं उनके साथ आए अटेंडर के बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियों की व्यवस्था करवाना।
3। संजीवनी क्लीनिक गोपालपुरा रोड में फिजियोथेरेपी चिकित्सके के पदपूर्ति होने पर फिजियोथैरेपी सेंटर प्रारंभ करना।
4। सिविल अस्पताल मनावर नवीन भवन बनने के बाद पुराने सिविल अस्पताल भवन में ही मैटरनल हेल्थ केयर एवं शिशु वार्ड को सफलतापूर्वक संचालित करना है ।
5। पुराने सिविल अस्पताल की जगह में ही शासन के द्वारा अलग से नवीन मातृ शिशु इकाई का नवीन निर्माण करवाना।
बैठक में रोगी कल्याण समिति की बैठक में उपस्थितए___SDO pwd बाथम जी, तहसीलदार सर अवासिया सर, सीईओ जनपद गुप्ता सर, महिला बाल विकास अधिकारी कविता मंजारे मेडम, dr संजय मुवेल सर, dr सुनील देसाई सर, ओम सोलंकी लोकेश पाटीदार उपस्थित रहे



More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया