Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भिण्ड/सुनील काॅंकर

विकलांगों को ट्राईस्किल लेने दी नकद धन राशि

जन्म दिवस पर लिया 11 कन्याओं के कन्यादान का संकल्प

भिण्ड। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अल्प समय में अच्छी ख्याति प्राप्त करने वाले प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रमोद चौधरी के 44 वें जन्म दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ईस्ट मित्रों के द्वारा ग्वालियर से गोरमी तक भव्य तरीके से मनाया गया। इस मौके पर चौधरी समर्थकों ने अपने प्रिय नेता का फूल मालाओं ढोल नगाड़ा आतिशबाजी के साथ केके काटकर बड़े धूम धाम से जन्म दिन मनाया ।

जानकारी के लिए बात दें कि चौधरी मंगलवार को सुबह ही अपने निज निवास ग्वालियर से 9 बजे रवाना हुए सर्व प्रथम दीनदयाल नगर से दंदरौआ धाम मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना कर अपने विधानसभा क्षेत्र मेंहगांव की ओर निकले। इस दौरान श्री चौधरी का लक्ष्मणगढ़ टोल प्लाजा, गोहद चौराहा, मौ रोड गोहद, मौ अमायन के अलावा दंदरौआ धाम आश्रम मेहगांव पर महंत रामदास जी महाराज के सानिध्य में चौधरी की उज्जवल भविष्य की कामना करते करते हुए विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही चौधरी का काफिला मेहगांव पहुंचा जहां शिव शक्ति गार्डन में प्रिय नेता का पलक पांवड़े बिछा कर स्वागत किए गया। इंतजार में बैठे बड़ी संख्या में युवा आमजन द्वारा अपने नेता को फूलमालाओं ढोल नगाड़ा आतिशबाजी के साथ स्वागत करते हुए केक काटा गया। वहीं देर शाम तक चौधरी का काफिला गोरमी की तरफ रवाना हुआ। जहां एक बड़े जनसमूह ने चौधरी के पहुंचते ही प्रमोद भैया जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं फूल मालाओं से लाद दिया गया एवं केके काटकर खुशी का इजहार किया।

11 कन्याओं का करेंगे कन्यादान
मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री प्रमोद चौधरी ने अपने 44 वें जन्म दिवस के मौके पर मेहगांव शिवशक्ति गार्डन में आयोजित जन्मदिन समारोह में भावुक होते हुए कहा है कि मेंहगांव विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है। आज मैंने अपने परिजनों में जो उत्साह और उमंगता जोश देखा है। जिससे मैं अत्यधिक अभिभूत हुआ। मैं आज अपने जन्मदिन के अवसर पर यह संकल्प लेता हूं कि मैं क्षेत्र की उन गरीब 11 परिवार की बेटियों का कन्यादान स्वयं के खर्चे पर करूंगा। यह कहते हुए वह भावुक हो गए।

विकलांग को ट्राई स्किल के लिए दी नगद राशि
क्षेत्र के कांग्रेस नेता प्रमोद चौधरी द्वारा मंगल वार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर क्षेत्र से बधाई देने आए एक दिव्यांग को चलने फिरने से परेशानी को देखते हुए अपनी जेब से नगद राशि उसे ड्राई स्किल खरीदने हेतु भेंट की

क्षेत्र की जनता देखना चाहती है विधायक के रूप में
मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता प्रमोद चौधरी की क्षेत्र के प्रति लगन सहनशीलता ब सहज सरलता के चलते ही अल्प समय में क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति के दिलों पर राज करने वाले पहले नेता के रूप में उभरते जा रहे हैं। उनकी इसी सहजता के चलते मेहगांव विधानसभा क्षेत्र की आवाम उन्हें अपना अगला विधायक के रूप में देखना चाहती है। इस मौके पर चौधरी ने दी क्षेत्रवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं।