अमीरगंज गौशाला में गोवर्धन पूजन कर, चलाया गया वृहद् स्वच्छता अभियान
कटनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में आज दिनांक 2 नवंबर को नगर निगम कटनी द्वारा अमीरगंज स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया, गौमाता का पूजन कर महापौर प्रीति संजीव सूरी ने नगर निगम क्षेत्र में समस्त निराश्रित गौवंशो के लिए विशेष प्रबंध करने की कार्ययोजना से अवगत कराते हुए गौवंशो का सांस्कृतिक, धार्मिक तथा पर्यावरण हेतु महत्व
बताया। कार्यक्रम के दौरान निगमायुक्त नीलेश दुबे, एमआईसी सदस्य सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, पार्षद वंदना राजकिशोर यादव,रेखा संजय तिवारी,सुमन राजू माखीजा,उपायुक्त पी.के.अहिरवार,प्र कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक,सहा यंत्री आदेश जैन,प्र स्वास्थ्य अधिकारी संजय
सोनी,उपयंत्री जे.पी सिंह बघेल सहित निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारियों द्वारा भगवान गोवर्धन एवं गौ माता का पूजन करते हुए नगर की शांति समृद्धि की कामना की गई।
शहर में चलाया गया वृहद् स्वच्छता अभियान
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कटनी नगर निगम सीमांतर्गत एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन कर शहर के प्रमुख चौराहों, चौक, डिवाइडर,गलियों की सफाई कार्य जारी है।
उक्त सफाई अभियान के अंतर्गत अमीरगंज स्थित तालाब के किनारे महापौर प्रीति संजीव सूरी,नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे,एमआईसी सदस्य एवं पार्षद जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने श्रमदान कर सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।साथ ही अमिरगंज तालाब को सुंदर बनाने के लिए आयुक्त महोदय को निर्देशित किया

More Stories
बमनगंवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री बाल गिरने से कक्षा 5 वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत
मैं तो केवल अपने माता-पिता का सेवक हूँ” बाबू ग्रोवर का भावुक उद्बोधन सुन नम हुईं आँखें 36वीं वर्षगांठ पर हृदय से व्यक्त किया आभार, हर सहयोगी को मंच से किया नमन
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश