69 वे मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर कटनी नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में किया गया दीप प्रज्वलन
कटनी।69 वे मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम कटनी द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों यथा घंटाघर, झंडा बाजार , सुभाष चौक, मिशन चौक, महारानी लक्ष्मीबाई चौक और माधवनगर चौराहे पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शासन
के विकसित भारत और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की अवधारणा को सफल बनाने के साथ कार्यों और योजनाओं को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है,
इसी क्रम में इस दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी,निगमायुक्त नीलेश दुबे,निगम अध्यक्ष मनीष पाठक,भाजपा जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय,एमआईसी सदस्य सुभाष साहू,डॉ रमेश सोनी,जयनारायण निषाद,अवकाश जायसवाल,शशिकांत तिवारी ,सुमन राजू माखीजा,पार्षद वंदना राजकिशोर यादव,अक्षय श्रीवास्तव,उपायुक्त पी.के अहिरवार,प्र कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा,राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक,सहा यंत्री आदेश जैन ,सुनील सिंह,अनिल जायसवाल,उपयंत्री संजय मिश्रा,अश्वनी पांडेय,जे.पी सिंह बघेल,शैलेंद्र प्यासी,प्र कार्यालय अधीक्षक नागेंद्र पटेल,खाद्य प्रभारी रविशंकर पांडेय,गणेश बिचपुरिया,स्टेनो आयुक्त आलोक तिवारी,पंकज निगम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों,अधिकारी कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर नगर विकास के दृढ़ संकल्प के साथ अपनी सहभागिता देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

More Stories
बमनगंवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री बाल गिरने से कक्षा 5 वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत
मैं तो केवल अपने माता-पिता का सेवक हूँ” बाबू ग्रोवर का भावुक उद्बोधन सुन नम हुईं आँखें 36वीं वर्षगांठ पर हृदय से व्यक्त किया आभार, हर सहयोगी को मंच से किया नमन
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश