छठ व्रतधारियों से मिलने घाट पर पहुंची महापौर प्रीति संजीव सूरी
डूबते सूरज को अर्ग दे रही व्रत धारी महिलाओं के साथ की नगर के मंगल की कामना
अन्यजन प्रतिनिधि भी रहे मौजूद
कटनी। सुख समृद्धि, पुत्र प्राप्ति व मंगल कामना के पर्व छठ पर आज गुरुवार की शाम को व्रत धारी महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्ग दिया। व्रतधारी महिलाओं से मिलकर अपने परिवार सहित समस्त नगर वासियों के सुख समृद्धि व नगर विकास की मंगल कामना करने महापौर प्रीति संजीव सूरी नगर निगम के अन्य जन प्रतिनिधियों के
साथ बाबा, मंगलनगर छपरवाह घाट पर पहुंची। इस दौरान महापौर श्रीमती सूरी ने नगर निगम के द्वारा व्रतधारी महिलाओं की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
आपको बता दें कि छठ पर्व पर व्रत धारी महिलाओं को पूजन में किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए नगर निगम के द्वारा व्यापक तौर पर व्यवस्थाएं की गई हैं।
महापौर प्रीति संजीव सूरी ने गत दिवस भ्रमण करते हुए घाटों में पर्याप्त व्यवस्थाएं करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए थे। आज गुरुवार को महापौर श्रीमती सूरी जब छठघाट पर व्रत धारी महिलाओं के बीच पहुंची तो उन्होंने नगर निगम के द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान वरिष्ठ पार्षद पूर्व नगर निगम अध्यक्ष संतोष शुक्ला, एमआईसी मेंबर डॉक्टर रमेश सोनी,सुभाष शिब्बू साहू,सुरेन्द्र गुप्ता,तुलसा गुलाब बैन,पार्षद शकुंतला सोनी,सरला मिश्रा,वंदना राज किशोर यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

More Stories
बमनगंवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री बाल गिरने से कक्षा 5 वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत
मैं तो केवल अपने माता-पिता का सेवक हूँ” बाबू ग्रोवर का भावुक उद्बोधन सुन नम हुईं आँखें 36वीं वर्षगांठ पर हृदय से व्यक्त किया आभार, हर सहयोगी को मंच से किया नमन
जनता की आवाज बनी जनसुनवाई, महापौर के निर्देश पर कई मामलों का हुआ तत्काल समाधान नागरिक समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल बनी महापौर जनसुनवाई पूर्व जनसुनवाइयों के लंबित प्रकरणों की हुई समीक्षा, त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश