Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एसडीएम श्री अतुल सिंह के नेतृत्व में गई संयुक्त टीम ने हटवाए अतिक्रमण
7 पक्की दुकानें, 18 टीनशेड, 13 गुमटी व एक पक्का मकान सहित अन्य अतिक्रमण हटाए गए
ग्वालियर 08 नवम्बर 2024/ मोतीझील से अटल द्वार पुरानी छावनी चौराहा तक निर्माणाधीन फोर लेन सड़क के निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण शुक्रवार को जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस व लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हटवाए गए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई संयुक्त टीम ने 7 पक्की दुकानें, 18 टीनशेड, 13 गुमटी व एक पक्का मकान सहित अन्य अतिक्रमण नगर निगम के मदाखलत दस्ते की मदद से हटाए।
एसडीएम श्री अतुल सिंह ने बताया कि इन अतिक्रमणों की वजह से अत्यंत महत्वपूर्ण इस फोर लेन सड़क का निर्माण पूरा नहीं हो पा रहा था। उन्होंने बताया कि मोतीझील की ओर लगभग 400 मीटर लम्बाई में यह अतिक्रमण थे। दीपावली से पहले संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण करने वाले लोगों को स्वत: ही अतिक्रमण हटाने के लिये समझाया गया था। साथ ही नगर निगम द्वारा सभी को विधिवत नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के लिये पूरा मौका दिया गया । लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही इस सड़क मार्ग में बाधा बन रहे अतिक्रमण हट जाने से अब सड़क का काम जल्द से जल्द पूर्ण हो सकेगा।
शुक्रवार को एसडीएम श्री अतुल सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिये गई संयुक्त टीम में अपर आयुक्त नगर निगम श्री मुनीष सिकरवार तथा क्षेत्रीय तहसीलदार सहित लोक निर्माण, राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम का मदाखलत अमला शामिल था।