
खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ कार्रवाई जारी
ग्वालियर 09 नवंबर 2024/ जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस क्रम में शनिवार को खनिज विभाग की टीम ने भितरवार तहसील के ग्राम बागवई, साखनी व करियावटी क्षेत्र से रेत से भरे 5 ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखवाए गए।
आरोपियों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिला खनिज अधिकारी प्रदीप भूरिया के नेतृत्व में गई टीम में सहायक खनिज अधिकारी घनश्याम सिंह यादव एवं पुलिस बल शामिल था।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया