प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने आईजी एवं एसपी से फोन पर चर्चा कर ली जिले की कानून व्यवस्था की जानकारी
आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश
ग्वालियर 09 नवंबर 2024/ जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने शनिवार को पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद कुमार सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह से फोन पर चर्चा कर जिले की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने चर्चा के दौरान कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस पूरी तरह सजग और मुस्तैद रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करे।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा शहर से लेकर दूर-दराज के गाँवों तक पुलिस की मौजूदगी दिखाई दे। साथ ही आपराधिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस क्रम में पुलिस महानिरीक्षक श्री सक्सेना और पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह ने शनिवार को राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।