
लाड़ली बहनों के खातों में गैस रिफिल योजना के तहत 1,71,07,242 रूपए अनुदान और 1,12,594 हितग्राहियों के खाते में पहुँचाए सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 6,75,54000 रूपए
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश भर के साथ ग्वालियर जिले के हितग्राहियों के खातों में पहुँचाई धनराशि
कलेक्ट्रेट में जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर एवं लाडली बहनाओं की मौजूदगी में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
ग्वालियर 09 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित हुए कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए ग्वालियर जिले के हितग्राहियों के खातो में भी धनराशि पहुँचाई। उन्होंने लाड़ली बहना योजना के तहत ग्वालियर जिले की 3 लाख 12 हजार 720 बहनाओं के खातों में लगभग 38 करोड़ 44 लाख रूपए से अधिक राशि अंतरित की।
इस कार्यक्रम के जरिए ग्वालियर जिले की रसोई गैस कनेक्शनधारी 89 हजार 133 लाड़ली बहनों के खातों में भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लगभग एक करोड़ 71 लाख 7 हजार रूपए का अनुदान पहुँचाया। इसी तरह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत उन्होंने जिले के एक लाख 12 हजार 594 हितग्राहियों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 6 करोड़ 75 लाख 54 हजार रूपए से अधिक धनराशि अंतरित की।
शनिवार को यहाँ कलेक्ट्रेट में एनआईसी कक्ष में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अभय चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधगणों एवं अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम एवं ने लाड़ली बहनाओं का स्वागत किया। साथ ही उन्हें प्रमाण-पत्र और प्रतीक स्वरूप लाडली बहनाओं को गैस सिलेंडर के अनुदान पत्र भी सौंपे। इस अवसर पर सर्वश्री दीपक शर्मा व विनय जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रभारी संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती कृति दीक्षित , सहायक संचालक महिला बाल विकास श्री राहुल पाठक एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक श्री विपिन श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। साथ ही लाभान्वित हुईं लाड़ली बहनें उपस्थित रहीं।
सीधे प्रसारण के जरिए सुना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उदबोधन
इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में इंदौर में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यक्रम का सीधा प्रसारण इस अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लाड़ली बहनाओं व अन्य हितग्राहियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने टीवी स्क्रीन से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का उदबोधन सुना। इसी तरह जिले के विभिन्न ग्रामों में भी सीधे प्रसारण के जरिए किसान भाईयों व लाड़ली बहनाओं एवं अन्य हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए कार्यक्रम को देखा और सुना।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।