
आबकारी विभाग की टीम द्वारा 3 हजार किलो गुड़ लहान व 28 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद
आबकारी अधिनियम की धारा-34 के तहत चार प्रकरण पंजीबद्ध
ग्वालियर 09 नवंबर 2024/ जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण व परिवहन को कड़ाई से रोकने के लिये विशेष मुहिम चलाई जा रही है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने इस मुहिम को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में अवैध मदिरा की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग के दल ने शनिवार को मोहनपुर कंजर डेरा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की।
सहायक आबकारी आयुक्त श्री राकेश कुर्मी ने बताया कि इस कार्रवाई में लगभग 3 हजार किलोग्राम गुड़ लहान व 28 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई। जब्त मदिरा का अनुमानित मूल्य लगभग 3 लाख 10 हजार रूप्ए है। इस अवैध कारोबार में लिप्त आपराधिक तत्वों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। अवैध मदिरा के विरुद्ध जिला प्रशासन के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा चलाई जा रही मुहिम लगातार जारी रहेगी।
कार्रवाई के लिये गए दल में आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर यादव, विवेक पटसरिया, सतेंद्र सिंह मीना, शिवा रघुवंशी तथा आरक्षक उत्तम दीक्षित, पंकज शर्मा, सुनील सिंह,ब्रजेश नागर, प्रदीप हिंडोनिया,दीपक शुक्ला, राधा दांगी, राधा चौहान, विनीता कुमारी, प्रियंका जाटव शामिल थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है