स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी में आज टीकाकरण ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा महाअभियान के अंतर्गत टीकाकरण सेशन का प्रारम्भ सांसद प्रतिनिधि शिवपाल आर्य, मोहनलाल मुलेवा, राकेश मोटसरा उप सरपंच नीलेश राठौर के द्वारा राष्ट्रपिता
महात्मा गाँधीजी और बाबा साहेब भीमराउ अम्बेडकरजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया । कार्यक्रम के मौक़े पर तेहसिलदार सुनील करवरे और बीएमओ डॉ पूरनसिंह, डॉ हरीश आर्या के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियो का सम्मान किया गया। सभी के द्वारा अपील की गई की कोविड-19 महामारी से बचाव का मुख्य उपाय कोविड-19 टीकाकरण है शत प्रतिशत लोग टीका लगावे साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें मास्क का उपयोग करें एवं साबुन अथवा सेनीटाइजर से हाथ जरूर धोएं। इस महाअभियान में समस्त पात्र लाभार्थी कोविड-19 का टीका अवश्य लगावे ताकि इस भयावह महामारी से बचा जा सके। आज गंधवानी में कुल २२ सेशन रखे हुए है। महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा सभी सेंटर पर रंगोली बनायीं गई। कार्यक्रम के अवसर पर पत्रकार सुधीर पांडे, महेश सिसोदिया, बीईई चेतन माधवलाल गोयल , पंचायत इन्स्पेक्टर गोविन्द निगवाल, प्रभारी बीपीएम रणछोड़ डावर, रेडिओग्राफर कालुसिह वास्केल , बीएम दयाराम डावर, lhv अनिता राठौर, anm सरिता भाभर, शर्मीला सोलंकी आदि उपस्थित थे । गंधवानी से सम्भागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा की खास खबर

More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*