Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 संवाददाता/पंकज दुबे/मोरडोंगरी/छिंदवाड़ा/उमरेठ/परासिया

“लोकेशन छिंदवाड़ा म. प्र.”

कृषि स्थाई समिति के सदस्यों द्वारा हितग्राही कृषक श्री राय को जिले के प्रथम हैप्पीसीडर की दी गई चाबी

नरवाई प्रबंधन के लिये सुपर सीडर/ हैप्पी सीडर जिले के लिए है उपयोगी
================================================

कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास छिंदवाडा के सभाकक्ष में आज जिला कृषि स्थाई समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषि स्थाई समिति की सभापति श्रीमती संगीता तीरथ ठाकुर, सदस्य श्री कमलेश उइके, श्री लखनकुमार वर्मा व श्री चंपालाल कुरचे आदि उपस्थित थे।
उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह द्वारा विभागीय गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं विभाग द्वारा जिले मे किये जा रहे नवाचार सरसों फसल क्षेत्र विस्तार, गेहूं, चना की उन्नत किस्मों की जानकारी दी गई। कृषि स्थाई समिति की सभापति श्रीमती संगीता तीरथ ठाकुर एवं सभी सम्मानीय सदस्यों द्वारा जिले के प्रथम हैप्पीसीडर हितग्राही कृषक श्री हरीश राय ग्राम झिरपा विकासखंड तामिया को हैप्पीसीडर की चाबी दी गई। सुपर सीडर/ हैप्पी सीडर नरवाई प्रबंधन के लिये बेहतर विकल्प है, इसके माध्यम से किसान बिना नरवाई जलाये खेत में सीधी बुआई करते है, जिससे समय एवं लागत की कमी होती है। यह किसानों के लिए लाभप्रद कृषि यंत्र हैं।
बैठक में उर्वरक वितरण की समीक्षा की गई, जिसमें प्राप्त उर्वरक की उपलब्धता पर समिति के सदस्यों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। डीएपी के बेहतर विकल्प एनपीके उर्वरक के कैंलेण्डर का विमोचन किया गया।
उप संचालक उद्यानिकी विभाग श्री एम.एल. उइके द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा अनुदान पर संचालित योजना मिनी स्प्रिंकलर, पॉलीहाउस के बारे मे बताया गया। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी गई। जिले में पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक श्री मुकेश डहेरिया ग्राम जुनावानी विकासखंड तामिया द्वारा किये जा रहे कार्यो की वीडियो दिखाई गई, जिसे समिति के सदस्यों द्वारा बहुत सराहा गया। बैठक के क्रम में मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा भी की गई।