
15 नवंबर 2024, जयपुर “जय हिंद सैल्यूट तिरंगा” द्वारा महेश नगर स्थित कार्यालय में “जनजातीय गौरव दिवस” मनाया गया। इस मौके पर क्रांतिकारी जननायक बिरसा मुंडा के सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व सैनिक विकास समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देव आनंद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राज कुलदीप सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष जय हिंद सैल्यूट तिरंगा द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत महान आत्माओं को पुष्प अर्पित करने के साथ हुई।
कर्नल देव आनंद गुर्जर ने आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि
अंग्रेजों के विरुद्ध भगवान बिरसा मुंडा, जिन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ उलगुलान (क्रांति) का नेतृत्व किया, प्रतिरोध का प्रतीक बन गए। जननायक बिरसा मुंडा का नेतृत्व राष्ट्रीय जागरण का कारण बना। कला, परंपराओं के संरक्षण तथा विरासत और विकास के समन्वय के साथ-साथ देश के आगे बढ़ाने में आदिवासी समाज की सदा से ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 2021 से 15 नवम्बर को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाया जाता है, ताकि जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की बलिदान को सम्मानित किया जा सके. जनजातीय समुदायों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई क्रांतिकारी आंदोलनों के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. यह दिवस जनजातीय समुदायों के इतिहास, संस्कृति और धरोहर को सम्मानित करता है। कर्नल ने आह्वान किया कि मौजूदा देश की स्थिति में युवाओं को जननायक बिरसा मुंडा द्वारा बताए गए रास्तों पर चलते हुए देश को और ऊंचाइयों पर ले जाएं।
श्री विष्णु कुमार गुप्ता, कमांडो मुकेश डोई, श्री राजकुमार जी गुर्जर, एसके शर्मा, श्री श्री श्याम बिहारी अग्रवाल, श्री प्रदीप खुराना ,श्री मनीष गुप्ता ,आदि प्रमुख मौजूद रहे

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.