Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आष्टा के बी.पी.एम.यू. बैठक में श्री तरुण कुमार बैरागी द्वारा सभी शालाओं में हिंदी, गणित पर 30-30 मिनट नियमित प्रैक्टिस सुनिश्चित करने के जनशिक्षकों को दिया गया निर्देश

आष्टा के बी.पी.एम.यू. बैठक में श्री तरुण कुमार बैरागी द्वारा सभी शालाओं में हिंदी, गणित पर 30-30 मिनट नियमित प्रैक्टिस सुनिश्चित करने के जनशिक्षकों को दिया गया निर्देश

आष्टा /किरण रांका

16/11/2024 को जनपद शिक्षा केंद्र आष्टा में बी.पी.एम.यू. बैठक श्री तरुण कुमार बैरागी (बी.आर.सी.सी.) की अध्यक्षता में की गई |
बैठक के दौरान मिशन अंकुर टीम द्वारा पिछले माह में किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कक्षा-2,3 के मासिक ट्रैकर रिपोर्ट के आधार पर बच्चों की सीख स्तर की समीक्षा, एफ.एल.एन. शिक्षकों द्वारा टेलीकॉलर को दिए अकादमिक जवाब के आधार पर शिक्षकों के समझ की समीक्षा, बच्चो के सीख स्तर के आधार पर बनाये गए ए.,बी.,सी. शाला कटेगरी, सीखने में पिछड़ रहे बच्चों हेतु उनके स्तर अनुसार सुझावात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कक्षा- 3 के शिक्षकों के साथ शैक्षिक संवाद योजना सुनिश्चित किया गया तथा नवम्बर माह के आगामी योजना पर विस्तार से बातचीत की गई |
बैठक के दौरान रेंडम पर्ची के माध्यम से जनशिक्षक- गजराज सिंह राजपूत, धीरेन्द्र सिंह, अके सिंह, ज्ञान सिंह मेवाडा, जगदीश प्रसाद मालवीय, केदार सिंह परमार जी से अकादमिक समझ को जानने के लिए प्रश्न पूछे गये, प्रश्न के दौरान सभी के द्वारा संतोषजनक जबाब दिया गया |
श्री तरुण कुमार बैरागी (बी.आर.सी.सी.) द्वारा एफ.एल.एन कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं का समेकन करते हुए सभी जनशिक्षकों को निर्देशित किया गया कि शैक्षिक संवाद एवं शाला अवलोकन के दौरान बी. एवं सी. कटेगरी के शिक्षकों को निर्धारित लक्ष्य तक सभी बच्चों को पहुचाने हेतु कड़ाई से निर्देशित करें | एवं लक्ष्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में अनुशासनात्मक कारवाही किये जाने हेतु सचेत करें | तथा सभी बी.ए.सी., सी.ए.सी. को यह भी निर्देशित किया गया कि शाला अवलोकन के दौरान, बैठक में हुए चर्चा अनुसार सभी कार्य को गंभीरता से लेते हुए बच्चों एवं शिक्षकों को ट्रैक करते हुए लिखित रूप से स्पेसिफिक फीडबैक प्रदान करें | तथा राज्य द्वारा निर्धारित कक्षा अवलोकन टारगेट को 100% पूर्ण करें |
आज की बैठक में मिशन अंकुर टीम से सभाजीत पटेल, अंकिता भुजबल एवं बी.आर.सी. आष्टा टीम से अनिल श्रीवास्तव उल्लास नवभारत साक्षरता, हरेंद्र सिंह (लेखापाल), मनोज विश्वकर्मा (बी.ए.सी.), मनोहर विश्वकर्मा (बी.ए.सी.), फूलचंद सांकले (बी.ए.सी.), देव जी मेवाड़ा (बी.ए.सी.), नारायण मेवाड़ा (बी.ए.सी.), राजेश कुमार, सुरेन्द्र मेवाडा, रवि मेवाड़ा एवं समस्त जन शिक्षक उपस्थित रहे।