Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

दो आदतन अपराधी अवैध शस्त्र के साथ कुठला पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस अधीक्षक  अभिजीत कुमार रंजन द्वारा भय एवं शांति पूर्ण वातावरण बनाये एवं अवैध शस्त्रो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था । जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ0 संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में आज दिनांक 20/11/2024 के कुठला पुलिस को एक सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर पुरैनी में एक व्यक्ति धारदार चाकू लिये हुए है जो कोई घटना करने के आशय से घूम रहा है और आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहे है जो आकाश यादव पिता अनिल यादव उम्र 21 वर्ष

निवासी लमतरा थाना कुठला के कब्जे से धारदार तलवार नुमा चाकू को जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया एवं अन्य स्टाफ द्वारा सूचना मिलने पर अभय चौधरी पिता गुड्डा चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी चाका थाना कुठला निवासी लमतरा थाना कुठला जिला कटनी के कब्जे से धारदार बकानुमा चाकू को जप्त किया गया । आरोपियों के विरुद्ध पृथक पृथक अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना की गई । मामले के उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जो माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल कटनी भेजा गया है।
विशेष भूमिकाः- निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजय यादव, रामेश्वर सिंह, नरेन्द्र पटेल, राहुल सिंह, ताहिर खान, राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय आरक्षक राजू मार्को, विजय प्रजापति द्वारा कड़ी मेहनत एवं लगन से आरोपी को कट्टा के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है