Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एक बार फिर महिला तस्करों को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो महिलाओं के कब्जे से भारी मात्रा में 18 लाख रूपये का लगभग 01 क्विंटल 20 किलो नशीला पदार्थ गांजा जप्त

बड़ी खबर

एक बार फिर महिला तस्करों को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो महिलाओं के कब्जे से भारी मात्रा में 18 लाख रूपये का लगभग 01 क्विंटल 20 किलो नशीला पदार्थ गांजा जप्त

एक बार फिर महिला तस्करों को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता दो महिलाओं के कब्जे से भारी मात्रा में 18 लाख रूपये का लगभग 01 क्विंटल 20 किलो गांजा जप्त
कटनी -अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद पुलिस अधीक्षक महोदय अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) द्वारा समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास करते हुए अवैध मादक पदार्थों जैसे स्मैक, गांजा, अवैध शराब का विक्रय करने वालों, के विरूद्ध विशेष

अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाहियां की जा रही है। गत को रात्रि में करीब 03 बजे दौरान रात्रि गश्त पैट्रोलिंग के दौरान रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नं. 05 के तरफ पानी की टंकी के पास दीवाल की आड़ में दो महिलाएं खड़ी दिखी, जो दीवाल के पास ही हरे नीले रंग के प्लास्टिक की थैलानुमा बोरी रखे हुए थी। उक्त महिलाएं पुलिस की गाड़ी को देख हडबडाने भागने का प्रयास करने लगी, जिन्हें हमराही स्टाफ की मदद से घेराबंदी करके पकड़कर नाम व पता पूंछा गया। जिनमें से एक महिला ने अपना नाम

दिललगी पारधी पति मेसलाल पारधी उम्र 27 वर्ष और दूसरी महिला ने अपना नाम आशियाना पारधी पति विशाल पारधी उम्र 24 वर्ष दोनों निवासी बुढ़ा ललितपुर थाना रीठी जिला कटनी की होना बताई। साथ में लिए हुए 10 थैले के बारे में पूछने पर हड़बडाते हुए बोलने लगी कि हम लोगों ने कुछ नहीं किया। महिलाओं का आचरण संदिग्ध प्रतीत होने पर रखे हुए रखे हुए थैलेनुमा बोरी को खोलकर देखने पर उनके अंदर से तीक्ष्ण गंध आ रही थी जिनमें हरी पत्तीदार डंठल बीजयुक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा जैसा दिखाई दिया। संदेही महिलाओं से पूछने पर उनके द्वारा भी सभी थैलेनुमा बोरियों में गांजा होना बताया। मौके पर समक्ष गवाहानों की उपस्थिति में विधिसंगत कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तौल की गई जो कुल 10 थैलेनुमा बोरियों में अवैध मादक पदार्थ गांजा की. कुल मात्रा 119.082 कि.ग्रा. पाई गई जिसका बाजार मूल्य 17,86,230 रूपये होना पाया गया। दोनों महिलाओं का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना लाया गया एवं अप.क्र. 871/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।