Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला पंचायत सदस्य कमलेश उइके के हस्ते शासकीय माध्यमिक विद्यालय दबक में साइकिल वितरण किया गया/संवाददाता/पंकज दुबे/उमरेठ/परासिया/मोरडोंगरी ।

“लोकेशन:दबक/उमरेठ “

मध्यप्रदेश सरकार की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत उमरेठ तहसील के अंतर्गत आने वाले एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला दबक में क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य कमलेश उइके के मुख्य आतिथ्य में कक्षा 6वी के 22 छात्र छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया, जिला पंचायत सदस्य कमलेश उइके ने अपने उद्बोधन में कहा कि निशुल्क साइकिल वितरण योजना प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा विगत कई वर्षों से दूसरे गांव दूर से आने वाले छात्र छात्राओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए पढ़ाई में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए इस संकल्प को पूरा करने के लिए चलाई जा रही है, छात्र छात्राएं सरकार द्वारा दी जा रही सुविधा का लाभ लेकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के सरकार के संकल्प को पूरा करें। साइकिल वितरण कार्यक्रम में ग्राम पंचायत दबक की सरपंच श्रीमती अनीशा वाडिवा, भाजपा नेता रामप्रसाद कुमरे, बीरबल यादव, तुलसीदास महलगवैया, प्रधान पाठक निलेश नागेश, शिक्षक नीरज दुबे सहित पालकगण एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।