Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वार्ड में पहुंचकर रायसिंह मेवाड़ा ने की वृद्धजनों से आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील
आष्टा/किरण रांका
जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरपालिका द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना के मार्गदर्शन में नपा कर्मचारियों द्वारा नगरपालिका आपके द्वार अभियान के तहत 70 वर्ष आयु पार कर चुके वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड घर-घर जाकर बनाए जा रहे है। उक्त कार्य का निरीक्षण नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा वार्ड क्रमांक 13 हाथीखाना पहुंचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा वृद्धजनों से चर्चा कर आयुष्मान कार्ड से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा गरीब तबके के लोगों को ऊपर उठाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी के चलते भाजपा सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड जैसी जनकल्याणकारी योजना प्रारंभ की है जिससे 5 लाख रूपये तक का मुफ्त ईलाज कराने में आपको सुविधा होगी। ज्ञात रहे कि इस कार्य में नपा अमले के साथ-साथ वार्ड पार्षद एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मदद ली जा रही है। नगरपालिका का प्रयास हे कि 70 पार कर चुके सभी लोगों के शीघ्र अतिशीघ्र आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकें। नगर के प्रत्येक वृद्धजन जो 70 पार कर चुके है उनसे आयुष्मान कार्ड बनाने की अपील भी की गई।
निरंतर की जा रही समीक्षा – मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश सक्सेना द्वारा आयुष्मान कार्ड की प्रगति जानने प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। समय-समय पर बैठक लेकर गति तेज करने के सख्त निर्देश दिए जा रहे है। सीएमओ श्री सक्सेना द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने में लगी टीम की माॅनिटरिंग करने पृथक से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसमें हर घंटे की कार्यप्रगति की जानकारी ली जा रही है। निरीक्षण के दौरान आशुतोष शर्मा, विजय मेवाड़ा, आशीष बैरागी, आकाश चैहान, राहुल बड़ोदिया, कुलदीप सोन, रोहित सोनी, रोहित कालेलकर, प्रियांक शर्मा, आकाश मेवाड़ा आदि मौजूद थे।