Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


प्रभारी मंत्री 5 दिसम्बर को जिला योजना समिति की बैठक लेगें
भिण्ड 04 दिसम्बर 2024/
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल भिण्ड जिले में 5 एवं 6 दिसम्बर 2024 को दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 5 दिसम्बर 2024 गुरूवार को प्रातः6.55 बजे ग्वालियर से प्रस्थान कर प्रातः8.25 बजे सर्किट हाउस भिण्ड आएंगे। इसके बाद प्रातः9.40 बजे श्री केशव सिंह भदौरिया पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा के निवास आर्यनगर ग्वालियर रोड भिण्ड आएंगे एवं पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों से भेंट करेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री पटेल प्रातः11 बजे जिला पंचायत भिण्ड आएंगे एवं जिला योजना समिति की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12.45 बजे जिला पंचायत भिण्ड से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे रानी अवंतिवाई गार्डन भीमनगर चौराहा भिण्ड ओबीसी/पिछडे वर्ग के भाजपा के प्रमुख लोगो के साथ बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे रानी अवंतिवाई गार्डन भीमनगर चौराहा से भिण्ड प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड आएंगे एवं इन्वेस्टर्स मीट (फ्रूड प्रोसेस दल के साथ ) बैठक में शामिल होंगे।
प्रभारी मंत्री श्री पटेल अपरान्ह 3.45 बजे कलेक्ट्रेट सभागृह भिण्ड से प्रस्थान कर अपरान्ह 4 बजे संस्कृति गार्डन एमजेएस कॉलेज के पास भिण्ड में जिला पदाधिकारियों की बैठक में शामिल होने के बाद सायं 5.05 बजे सर्किट हाउस भिण्ड आएंगे। इसके बाद रात्रि 7 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र नरवरिया के निवास पर कोर कमेटी की बैठक में शामिल होगें। प्रभारी मंत्री रात्रि 8.15 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास से प्रस्थान कर रात्रि 9.45 बजे रावतपुरा सरकार लहार आएंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 6 दिसम्बर 2024 शुक्रवार को प्रातः10 बजे रावतपुरा सरकार से प्रस्थान कर वाया उमरी-मिहोना होते हुए प्रातः11.45 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक गौ-अभ्यारण्य बीहड का भ्रमण करने के उपरांत दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस भिण्ड आएंगे। प्रभारी मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल दोपहर 1.45 बजे सर्किट हाउस भिण्ड से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।