
छिंदवाड़ा: कन्हरगांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य धनराज चौहान और नोडल अधिकारी संतोष माटे के नेतृत्व में कक्षा 9वीं और 11वीं के व्यवसायिक विद्यार्थियों का औद्योगिक विजिट एनआई इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर औद्योगिक संस्था छिंदवाड़ा का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर व्यवसायिक प्राशिक्षक ईएच सुश्री प्रियंका खरे,व्यवसायिक प्राशिक्षक आईटी श्री नितिन चौहान, यूएमएस श्रीमती मस्तकार मैडम,अतिथि शिक्षक श्री अवध सूर्यवंशी जी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान संस्थान में संचालित ट्रेड्स जैसे कि मैकेनिकल, आईटी,ईएच,ईसी,सिविल आदि की जानकारी दी गई। संचालित ट्रेड्स में उपलब्ध रोजगार के अवसर,तकनीकी शिक्षा के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों का व्यवसायिक शिक्षा के प्रति उत्साह देखा गया।
इस औद्योगिक विजिट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक उद्योगों और व्यावसायिक संस्थानों का अनुभव देना था। यह शिक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।जहाँ विद्यार्थियों को पुस्तकों से परे जाकर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है