Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

छिंदवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उमरेठ मंडल में अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इनमें वर्तमान मंडल अध्यक्ष कमलेश धुर्वे पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश वेलवंशी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जनपद सदस्य कुबेर सूर्यवंशी,मंडल उपाध्यक्ष पूर्व जनपद सदस्य विक्की चौहान,मंडल उपाध्यक्ष अंकुश जैसवाल पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार यदुवंशी,पूर्व मंडल महामंत्री चंदन धुर्वे,पूर्व अंत्योदय समिति सदस्य सोशल मीडिया प्रभारी उपसरपंच पंकज दुबे, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष तिलकराम साहू और अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष रामप्रसाद कुमरे शामिल हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता सताप शाह उइके ने कहा है कि सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उनकी क्षमता और योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि उमरेठ मंडल में अधिकांश आदिवासी बहुल क्षेत्र आते हैं और सभी को सामंजस्य बनाकर किसी एक पर विश्वास जताना होगा।

भाजपा उमरेठ मंडल अध्यक्ष कमलेश धुर्वे ने बताया कि भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना कार्य करता है। पार्टी के सभी चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से भाजपा संगठन के साथ मिलकर कमल फूल खिलाने का काम किया है और आगे भी करेगा सभी एकजुट रहे भारतीय जनता पार्टी काम करने वाले कार्यकर्ताओं को क्षमता और योग्यता के अनुसार जिम्मेदारी मिलती है।

भारतीय जनता पार्टी महापर्व के दौरान भाजपा उमरेठ मंडल अध्यक्ष पद के लिए सभी दावेदारों ने अपनी दावेदारी को मजबूती से पेश किया और पार्टी के लिए अपनी निष्ठा और समर्पण का प्रदर्शन किया। यह देखकर स्पष्ट होता है कि भाजपा उमरेठ मंडल में अध्यक्ष पद के लिए कई मजबूत दावेदार हैं।

भाजपा उमरेठ मंडल काफी बड़ा क्षेत्र आता है।इसलिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी ने उमरेठ मंडल में दो मंडल बनाने की मांग भाजपा संगठन और भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव से की है। इसमें मोरडोंगरी या पटपडा दूसरा मंडल बनाया जा सकता है,लेकिन फिलहाल भाजपा संगठन की ओर से दूसरा मंडल बनाए जाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।