
शनिवार को यातायात पुलिस ने की कार्रवाई
ग्वालियर 07 दिसम्बर 2024/ शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से ग्वालियर शहर में ई-रिक्शों के लिये कलर कोडिंग व्यवस्था लागू की गई है। कलर कोडिंग का उल्लंघन करने वाले रिक्शा जब्त किए जा रहे हैं। इस कड़ी में शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा शहर में विशेष चैकिंग अभियान चलाकर ई-रिक्शों की जाँच की गई। इस दौरान कलर कोडिंग का उल्लंघन कर चल रहे 37 ई-रिक्शा जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए ई-रिक्शा यातायात पुलिस थाना में खड़े कराए गए हैं। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि कलर कोडिंग का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शों को जब्त करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है