Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निराश्रित भवन पर मनाया तिवारी का जन्मदिन
भिंड : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री एवं मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष तिवारी का जन्मदिन निराश्रित भवन में निवासरत वृद्धिजनों एवं मूक-बधिर बच्चों के बीच मनाया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धजनों एवं मूक-बधिर बच्चों को स्वल्पाहार वितरित कर एवं वृक्षारोपण कर भाजपा नेता आशुतोष तिवारी का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि भाजपा नेता आशुतोष तिवारी की कार्यशैली कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व की है और उन्होंने हमेशा मेहनत करने पर विश्वास किया है एवं उन्होंने हमेशा कार्यकर्ताओं को बढ़ाने का काम किया है एवं समाज के हर वर्ग के बीच में सदैव कार्य करते हैं और सदैव कार्यकर्ता की हित की बात करते हैं। पार्टी ने भाजपा नेता आशुतोष तिवारी को जो भी जिम्मेदारी दी है, वो जिम्मेदारी उन्होंने सफलतापूर्वक निभाई है।
इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अशफाक खान,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी,मंडल मंत्री सूरज बरुआ,युवा मोर्चा कार्यालय मंत्री अनिल कोरकू,राधाचरण शर्मा,विकाश बौहरे सरपंच,आदित्य तिवारी, बुली समाधियां, मोंटी शर्मा,रोहन ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुनील काॅंकर की रिपोर्ट