Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
October 19, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

15 दिसंबर तक होंगे अध्यक्षों के नाम घोषित, दावेदारो में हलचल तेज,

सरदारपुर से राहुल राठोड़

सरदारपुर -भाजपा की ओर से देशभर में चलाए जा रहे संगठन पर्व के तहत पहले सदस्यता अभियान, उसके बाद सक्रिय सदस्य बनाने और बूथ कमेटी गठित करने के बाद अब यहां मंडल अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अध्यक्ष बनने के लिए दावेदारों ने सक्रियता बढ़ा दी है। 15 दिसंबर के पहले मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

सरदारपुर में 5 मंडल में होगी रायशुमारी

जानकारी अनुसार सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने 5 मंडल बना रखे है। जिनके नाम राजगढ़ नगर मंडल, राजगढ़ ग्रामीण मंडल, सरदारपुर मंडल, अमझेरा दसाई मंडल, राजोद लाबरिया मंडल है। जबकि पूरे धार जिले में कुल 37 मंडल है। जहां अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। जिले के सभी 37 मंडलों के अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिकारियों को क्षेत्र के दिग्गज नेताओं से रायशुमारी कर तीन-तीन नामों का पैनल तैयार करना है. ये नाम चुनाव अधिकारी रामेश्वर शर्मा के पास जाएंगे। जहां पर मंडल अध्यक्ष और प्रत्येक मंडल में दो-दो महामंत्री चुने जाएंगे। चुनाव अधिकारियों को यह प्रक्रिया तीन दिनों में पूरी करके 10 दिसंबर को शर्मा को सौंपना है। हालांकि नामों की घोषणा 15 दिसंबर तक होने का समय है।

नगर में दावेदार सक्रिय, 5 नाम प्रमुख

मंडल अध्यक्ष के लिए राजगढ़ नगर में समेत अन्य मंडलों में दावेदारों ने अपनी सक्रियता बढ़ा कर नेताओं से मेल मिलाप शुरू कर दिया है। सभी मंडलों में चार से पांच कई प्रमुख दावेदार है। जो अध्यक्ष बनने के लिए लॉबिंग कर रहे।

संगठन ने बनाए है चुनाव अधिकारी
राजगढ़ नगर में अरुण मालवीय , राजगढ़ ग्रामीण बाबुलाल जाट, लाबरिया अशोक जैन, अमझेरा महेंद्र सिंह शक्तावत, सरदारपुर खेमराज पाटिदार बनाए गए हैं।

इनकी राय से बनेंगे मंडलो के नए अध्यक्ष,

मंडल अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा ने गाइडलाइन जारी कर दी है। जिसमे बूथ अध्यक्षो से मण्डल अध्यक्ष के निर्वाचन के बारे राय नहीं ली जाएगी। चुनाव प्रक्रिया के तहत् पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, संबंधित मंडल के अध्यक्ष के साथ मंडल मे निवासरत जिला पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पार्टी अथवा मोर्चे के राष्ट्रीय पदाधिकारी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक व सहसंयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पूर्व प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, निगम मण्डल के पूर्व अध्यक्ष व नगर निगम के महापौर शामिल है। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत् सभी से रायशुमारी कर सर्वानुमति के प्रयास किए जाएगे।

तीन नामो की पैनल बनाई जाएगी,

प्रत्येक मंडल के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार करना है। इन तीन नामों में से एक को अध्यक्ष के रूप में चुना जाएगा। वहीं जहां तीन लोगों में टकराव की स्थिति है, वहां पर एक को अध्यक्ष और दो को महामंत्री बनाया जा सकता है। 15 दिसंबर तक मण्डल अध्यक्ष के नामो की घोषणा हो जाएगी। इसके बाद जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। जो 16 दिसंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी।