Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


‘‘हम होंगे कामयाब’’ जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस द्वारा स्कूली बच्चों को जेंडर आधारित अपराधों तथा साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

ग्वालियर। दिनांक 07.12.2024 – संपूर्ण मध्यप्रदेश में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु दिनांक 25.11.2024 से 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब’’ आयोजित किया जा रहा हैं। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर तथा डीएसपी महिला अपराध ग्वालियर श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान तथा सार्वजनिक स्थानों पर महिला बाल विकास एवं अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर जनचौपाल, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग प्रतियोगिता, रैली आदि कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं, महिलाओं तथा आमजन को ‘‘हम होंगे कामयाब’’ जागरूकता अभियान से अवगत कराते हुए नवीन कानूनी प्रावधानों तथा साइबर अपराधों, गुड टच-बैड टच तथा हेल्प लाइन के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

आज दिनांक 07.12.2024 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु विशेष अभियान ‘‘हम होंगे कामयाब’’ पखवाड़ा के अंतर्गत थाना महाराजपुरा क्षेत्र के रेशनल किड्स अकेडमी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें प्रिसिंपल रजनी सिकरवार एवं छात्र-छात्राएं तथा शिक्षकगण ,शामिल हुए। कार्यक्रम में उप निरीक्षक रश्मि भदौरिया थाना महाराजपुरा, उप निरीक्षक सुशीला जादौन, महिला आरक्षक सपना जादौन एवं सीमा चौहान के द्वारा जेंडर आधारित अपराध, गुड टच बेड टच तथा बच्चों पर होने वाले अत्याचार के संबंध में चर्चा की जाकर बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना, उनकी समस्या का उचित समाधान किया गया। कार्यक्रम में जेंन्डर आधारित अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड,़ बलात्कार आदि एवं उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। महिलाओं व बालिकाओं को बेटी की पेटी के महत्व के बारे में बताया गया, साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों घरेलू हिंसा, बाल विवाह, छेड़छाड़, बाल श्रम आदि के संबंध में चर्चा कर साइबर क्राइम के संबंध में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया और सुरक्षा की दृष्टी से महत्वपूर्ण विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090,100, 181 आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई।

एक अन्य जागरूकता कार्यक्रम थाना पडाव क्षेत्रान्तर्गत शासकीय कन्या विद्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल की बच्चियों एवं स्टाफ शामिल हुए, जिन्हे उनि संजीता मिंज, महिला आरक्षक पिंकी राजपूत, महिला आरक्षक तारा देवी थाना पडाव द्वारा महिलाओ और बच्चियों की समस्याओ को नोट किया गया और उनकी समस्या के उचित समाधान किया गया एवं जेंन्डर आधारित अपराधों जैसे घरेलू हिंसा दहेज प्रताड़ना छेड़छाड़ बलात्कार आदि एवं उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्राओं को ‘‘बेटी की पेटी’’ के सबंध में जानकारी दी गई और साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों घरेलू हिंसा,बाल विवाह, छेड़छाड़, बाल श्रम आदि के संबंध में चर्चा कर साइबर क्राइम के संबंध में भी बताया गया। उन्हे विभिन्न हेल्प लाइन के संबंध में भी जानकारी देकर जागरूक किया गया। स्कूली छात्राओं को गुड टच बैड टच के संबंध में भी विस्तार से बताया गया।