Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पुरानी छावनी क्षेत्र में तीन माह पूर्व रंजिश में जान से मारने की नियत से गोली मारने वाले 10 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

🔴 इनामी बदमाश के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में 20 से अधिक गंभीर धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

ग्वालियर दिनांक 07.12.2024। दिनांक 06.09.2024 को थाना पुरानी छावनी क्षेत्र में अटल गेट के पास जिगसौली रोड पर दीपा उर्फ दीपू यादव निवासी ग्राम खेरिया कुलैथ थाना तिघरा जिला ग्वालियर को पुरानी रंजिश पर से कुछ बदमाशों द्वारा गोली मार दी थी जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना पुरानी छावनी में अप0क्र0 364/24 धारा 109(1),296,115(2),3(5), बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के अन्य आरोपियों को पुलिस द्वारा पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन एक आरोपी घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर क्राईम ब्रांच व थाना पुरानी छावनी पुलिस की टीमों को लगाया गया था और आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया। दिनांक 06.12.2024 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में फरार इनामी आरोपी निरावली बायपास के पास देखा गया है। सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक(पूर्व/यातायात/अपराध) श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) को क्राईम ब्रांच व थाना पुरानी छावनी पुलिस की संयुक्त टीम को फरार इनामी बदमाश की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एएसपी क्राइम श्री आयुष गुप्ता(भापुसे) एवं डीएसपी क्राइम श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अजय पंवार एवं इंचार्ज थाना प्रभारी पुरानी छावनी उप निरीक्षक क्षमा राजौरिया द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम को फरार इनामी बदमाश को पकड़ने हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। मुखबिर के बताये स्थान निरावली बायपास के पास पुलिस टीम को एक संदिग्ध खड़ा दिखा जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा भाग रहे बदमाश को घेराबंदी कर धरदबोचा। पकड़े गये बदमाश ने स्वयं को ग्राम कुलैथ थाना तिघरा जिला ग्वालियर का रहने वाला बताया और उक्त घटना अपने साथियों के साथ मिलकर करना स्वीकार किया। थाना पुरानी छावनी पुलिस द्वारा पकड़े गये इनामी आरोपी को अप0क्र0 364/24 धारा 109(1),296,115(2),3(5), बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट में विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। पकड़े गये इनामी आरोपी के खिलाफ थाना तिघरा में 05, थाना बहोड़ापुर में 06, थाना पुरानी छावनी में 02, थाना ग्वालियर में 02, माधौगंज, थाना इन्दरगंज, थाना जनकगंज, थाना सिरोल, क्राईम ब्रांच में 01-01 कुल 20 गंभीर धाराओं में आपराधिक प्रकरण जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, अपहरण आदि के पंजीबद्ध हैं।

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अजय सिंह पंवार, इंचार्ज थाना प्रभारी पुरानी छावनी उप निरीक्षक क्षमा राजौरिया क्राईम ब्रांच टीम- सउनि दिनेश सिंह तोमर, प्र.आर. अजय शर्मा, भगवती सोलंकी, नरवीर राना, मनोज एस0, आरक्षक योगेन्द्र तोमर, राघवेन्द्र भदौरिया, पवन झा, गौरव परमार, रामवीर सगर, अजय राठौड़, हेमंत चौहान थाना पुरानी छावनी टीम- उप निरीक्षक संतराम राठौर, आरक्षक अरविन्द यादव की सराहनीय भूमिका रही।