Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्वालियर 07 दिसम्बर 2024/ उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में भी शनिवार 14 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं प्रशासनिक न्यायाधिपति/को-चेयरमेन उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति ग्वालियर न्यायमूर्ति श्री आनंद पाठक के मार्गदर्शन में यह लोक अदालत आयोजित होगी।
नेशनल लोक अदालत में न्यायालय के समक्ष विचाराधीन राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, निगोशिएबल इंस्टूमेंट एक्ट के अंतर्गत चैक बाउन्स प्रकरण, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना क्लेम अपील, श्रम प्रकरण, विद्युत एवं जल बिल, वैवाहिक प्रकरण, भू-अधिग्रहण, सर्विस व सेवानिवृत्ति स्वत्व भुगतान संबंधी रिट पिटीशन, सिविल प्रकरण एवं राजस्व प्रकरण सहित अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों की आपसी सहमति से किया जायेगा ।
जो पक्षकारगण उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के समक्ष विचाराधीन अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण उक्त नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराना चाहते हैं, वे अपनी सहमति स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति ग्वालियर के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही ऐसे अधिवक्ता एवं पक्षकारगण, जो अपना प्रकरण स्वेच्छा से वापस लेना चाहते हैं, वे यथाशीघ्र प्रकरणों की सूची इस कार्यालय को भेज सकते हैं।
पक्षकारगणों से नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाकर राजीनामा के आधार पर अपने प्रकरणों का निराकरण कराने की अपील की गई है।