लोकेशन जयपुर राजस्थान
परशुराम भवन में बजी शहनाई और नगाड़े: 13 जोड़ों ने लिए फेरे

जयपुर 9 दिसंबर 024। आज यहां परशुराम भवन में राजस्थान ब्राह्मण महासभा महासभा महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सर्व समाज सामूहिक के 13 का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। विवाह के मुख्य जजमान और महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित केसरी चंद शर्मा, प्रमुख भामाशाह श्री जगदीश गौड़ एवं श्री सुरेश पारीक जोधपुर, वैद्य ओमप्रकाश दाधीच, श्री सुभाष पाराशर, सरदारशहर विधायक श्री अनिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। विवाह समारोह के प्रारंभ में सभी दूल्हों ने तोरण मारा और वर वधु ने एक दूसरे को अपने अपने परिजनों की उपस्थिति में वरमाला पहनाई।
उक्त जानकारी देते हुए सामूहिक विवाह की संयोजक अरुणा गौड ने बताया कि विवाह में उपस्थित 500 अतिथियों के
स्वल्पाहार, चाय पानी, भोजन, विवाह स्थल, हॉल, कमरे, बिजली आदि की व्यवस्था श्रीमती मनोहारी शर्मा धर्म पत्नी स्व.श्री भंवरलाल शर्मा विधायक, सरदारशहर, तोरण, वरमाला, पंडित, फेरे, मामा चुनरी की व्यवस्था संतोष शर्मा, CA सुशील शर्मा, दूल्हों की वैवाहिक पोशाक सारे साजो सामन की व्यवस्था जोधपुर से राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष श्री जगदीश गौड़ एवं महामंत्री श्री सुरेश पारीक,
दुल्हनों की वैवाहिक पोशाक श्रीमती कमलेश शर्मा एवं डबल बेड, वुडन आलमारी , डबल बेड गद्दे, चौकी, की व्यवस्था। झालावाड़ के अध्यक्ष श्री अरविंद पारीक, वैद्य ओमप्रकाश दाधीच एवं संतोष मिश्रा, डबल बेड कंबल, डबल बेड शीट, तकिए 2, मंगलसूत्र चांदी , चांदी की चैन 1 पायजेब चांदी सेट, नाक की सोने की लॉन्ग, बिछुड़ी जोडे चांदी, चांदी की अंगूठी लड़का,
चांदी की अंगूठी लड़की, आर्टिफिशियल ज्वैलरी सेट, लड़का लड़की की हाथ घड़ियां, साड़ियां 10, पेंट शर्ट पीस 7 ,
गर्म शाल लड़का, गर्म शाल लड़की,
स्टॉल लड़की, रेडीमेड ब्लाउज, रेडीमेड पेटीकोट, अनारकली सूट , गठजोड़
लाल हरा चूड़ा, कंगन दौरा और सुहाग का सामान, मेकअप दुल्हन, राधा कृष्ण की तस्वीर, मेकअप किट , सॉक्स, टॉवेल, रुमाल , पोटली पर्स, इलेक्ट्रिक प्रेस, टी केटली, सीलिंग फैन, मिक्सी 1
कुकर, हॉट वाटर रोड, हॉट टिफिन,
डिनर सेट, मग सेट , चाय चीनी स्टील जार, वॉटर बोतल, कैम्पर , दीवार घड़ी
स्टील बर्तन 5,5 सेट, जेघड़ 2,2 का सेट ,
बाल्टी, साबुन, जग सेट, होल्ड ऑल बैग्स जंबो, विदाई का लावणा देकर सभी जोड़ों को महिला प्रकोष्ठ ने जन सहयोग से उपहार में दिया। अनीता शर्मा ने 15 साड़ी 15 नाक के लॉन्ग 15 पेंट शर्ट जोड़ों को महिला प्रकोष्ठ ने सहयोग किया।
परशुराम भवन में आए हुए सभी समाज के जोड़ों, अभिभावकों और महासभा के कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर और ढोल बजा कर इस विवाह को संपन्न करवाया।
प्रेषक
संयोजक
अरुणा गौड़
प्रदेश महिला अध्यक्ष
रिपोर्टर प्रियंका माली व सरिता यादव

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.