गिट्टी व रेत के अवैध परिवहन में लिप्त चार वाहन जब्त

खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन व परिवहन के खिलाफ रात्रिकाल में भी की जा रही है कार्रवाई
ग्वालियर 22 दिसम्बर 2024/ खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के खिलाफ जिले में रात्रिकाल के दौरान भी कार्रवाई की जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर गई खनिज विभाग की टीम ने शनिवार की रात बिलौआ व बेरजा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में गिट्टी व रेत के अवैध परिवहन में लिप्त चार वाहन जब्त किए गए हैं। जब्त वाहन संबंधित पुलिस थाना में खड़े करवाए गए हैं। साथ ही इस अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
जिला खनिज अधिकारी श्री प्रदीप भूरिया ने बताया कि शनिवार की रात बिलौआ व बेरजा क्षेत्र से जो चार वाहन जब्त किए गए हैं, उनमें से तीन वाहनों में गिट्टी और एक वाहन में रेत ले जाया जा रहा था। वाहनों की जाँच के दौरान रॉयल्टी की रसीद न पाए जाने पर ये वाहन जब्त कर पुलिस की अभिरक्षा में खड़े कराए गए हैं। उन्होंने बताया यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ग्वालियर से दिनेश दांतरे की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है