लोकेशन – ग्वालियर
ग्वालियर के थाना यूनिवर्सिटी क्षेत्र में झांसी से इलाज कराने आया 13 वर्षीय बालक परिजन से बिछड़ा, डायल 112 एफ आर व्ही ने परिजन से मिलाया

ग्वालियर के थाना यूनिवर्सिटी क्षेत्र के गोविंदपुरी में एक 13 साल का बालक खो गया है, आस पास तलाश करने पर भी कहीं मिल नहीं रहा है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 21-12-2024 को रात्रि 08:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक संतोष शर्मा तथा पायलेट धर्मेंद्र ने मौके पर पहुँचकर बालक की फोटो आस पास के लोगों को दिखाकर बालक की जानकारी लेना शुरू किया। बालक के बारे में जानकारी मिलने पर बालक को सुरक्षित उसके परिजन के सुपुर्द किया गया। परिजन द्वारा डायल 112 सेवा का आभार व्यक्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक मानसिक रूप से कमजोर है पिता के साथ झांसी से ईलाज के लिये ग्वालियर आये थे जहां साथ छूट जाने से बालक रास्ता भटक गया था ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है