Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आधारकार्ड लेकर आएँ और ऑनलाइन कराएँ अपना पंजीयन
ग्वालियर 22 दिसम्बर 2024/ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर से 27 दिसम्बर तक ग्वालियर में तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होने जा रहा है। एम्स के सहयोग से यह बहुउद्देश्यीय नि:शुल्क शिविर ग्वालियर स्थित एलएनआईपीई (लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एज्यूकेशन) परिसर में आयोजित होगा। इस शिविर में इलाज के लिये ग्वालियर जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में ऑनलाइन पंजीयन कराया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति आधारकार्ड लाकर जिले की चिन्हित स्वास्थ्य संस्था में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकता है।
इस शिविर में चिकित्सकों एवं पैरामेडीकल स्टाफ सहित एम्स की 170 सदस्यीय टीम स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन व इलाज करेगी। शिविर में कैंसर, हृदय, किडनी, लिवर व स्नायु रोग सहित बाल रोग एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज व सर्जरी होगी। एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ओपीनियन लेने का अवसर भी इस शिविर में मिलेगा।
ग्वालियर शहर में इन संस्थाओं में कराया जा सकता है पंजीयन
1. मुख्य मंत्री संजीवनी क्लीनिक लोचन नगर  वार्ड 26
2. संजीवनी क्लीनिक सिकंदर कंपू  वार्ड 51
3. संजीवनी क्लीनिक कांच मिल  वार्ड 17
4. संजीवनी क्लीनिक शब्द प्रताप आश्रम  वार्ड-2
5. संजीवनी क्लीनिक फलका बाजार  वार्ड 34
6. संजीवनी क्लीनिक सागरताल  वार्ड 5
   7.  संजीवनी क्लीनिक मोहिते
         गार्डन  वार्ड 4
8. संजीवनी क्लीनिक झाड़ू वाला मोहल्ला वार्ड 2
9. संजीवनी क्लीनिक नारायण विहार  वार्ड 21
10. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंत नगर  वार्ड 29
11. मुख्य मंत्री संजीवनी क्लीनिक लधेड़ी  वार्ड 6
12. संजीवनी क्लीनिक कमिश्नर कार्यालय वार्ड 58
13. मुख्य मंत्री संजीवनी क्लीनिक पहाड़िया  वार्ड 38
14.मुख्य मंत्री संजीवनी क्लीनिक सिंधिया नगर  वार्ड 60
15. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुरावली  वार्ड 60
16. मुख्य मंत्री संजीवनी क्लीनिक सैनिक कॉलोनी  वार्ड 20
17. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निम्बा जी की खोह  वार्ड 37
18. संजीवनी क्लीनिक मेहरा कॉलोनी  वार्ड 28
19. संजीवनी क्लीनिक तृप्ति नगर  वार्ड 23
20. शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडी नगर  वार्ड 18
21. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेम सिंह की परेड  वार्ड 53
22. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेंडे वाली सड़क  वार्ड 35
23. मुख्य मंत्री संजीवनी क्लीनिक नाका चंद्रावदनी  वार्ड 56
24. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरपुर  वार्ड 1
25. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहोड़ा पुर  वार्ड 4
26. मुख्य मंत्री संजीवनी क्लीनिक मरी माता  वार्ड 32
27. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंटो पार्क  वार्ड 19
28. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना वार्ड केन्ट 3
29. शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीगंज वार्ड 39
30. मुख्य मंत्री संजीवनी क्लीनिक जनकगंज वार्ड 41
31. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गिरगांव  वार्ड 61
32. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओहदपुर  वार्ड 60
33. शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुल्लपुर वार्ड 21
ग्रामीण क्षेत्र में यहाँ करा सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन
1-मेडीकल कालेज ग्वालियर (जे.ए.एच.)
2-जिला चिकित्सालय मुरार ग्वालियर
3-सिविल अस्पताल हजीरा
4-सिविल अस्पताल -डबरा
5-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र -भितरवार
6-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र -हस्तिनापुर
7- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र –बरई
ग्वालियर से दिनेश दांतरे की रिपोर्ट