Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर एवं सांसद श्री कुशवाह ने देखी जन कल्याण एवं समृद्धि पर केन्द्रित प्रदर्शनी
प्रदर्शनी की सराहना की और कहा जन सामान्य के लिये उपयोगी है यह प्रदर्शनी
बाल भवन में लगी है यह प्रदर्शनी
ग्वालियर 22 दिसम्बर 2024/ विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने रविवार को जन कल्याण, समृद्धि, खुशहाली और मध्यप्रदेश के सुनियोजित विकास की एक वर्ष की गाथा बयां कर रही प्रदर्शनी देखी। बाल भवन में यह प्रदर्शनी जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला प्रशासन व नगर निगम के सहयोग से लगाई गई है। विधानसभा अध्यक्ष एवं सांसद ने इस प्रदर्शनी की सराहना की। साथ ही कहा कि प्रदेश में गत एक वर्ष के दौरान हुए विकास और नवाचारों को इस प्रदर्शनी में बखूबी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। यह प्रदर्शनी जन सामान्य के लिये उपयोगी है।
बाल भवन में “जनकल्याण पर्व-समृद्धि और खुशहाली की नई राह पर मध्यप्रदेश” विषय पर लगी यह प्रदर्शनी लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। इस प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पिछले एक साल में हासिल की गईं उपलब्धियों को चित्रों के माध्यम से बखूबी ढंग से प्रदर्शित किया गया है। ग्वालियरवासी बड़ी रुचि के साथ यह प्रदर्शनी देखने आ रहे हैं।
गंभीर रोगियों के लिये वरदान बन रही पीएमश्री एयर एम्बूलेंस सेवा, प्रदेश के सभी 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज की शुरूआत, रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव की श्रृंखला के माध्यम से युवाओं के लिये रोजगार के नए अवसर 10 से अधिक गाय पालन पर अनुदान एवं जन सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रदर्शनी में प्रमुखता से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में औद्योगिक व अधोसंरचनागत विकास, स्वरोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, गौ रक्षा, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, संस्कृति व पर्यावरण का संरक्षण, पेयजल, शहरों का कायाकल्प एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हुए सुनियोजित विकास, जनजाति समाज को सामन अधिकार व विकास को बल देती अर्थव्यवस्था को रेखांकित कर रहे चित्र जन आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं।
ग्वालियर से दिनेश दांतरे की रिपोर्ट