
जुन्नारदेव जनपद मुख्यालय के अंतर्गत ग्राम पंचायत जुन्नारदेव विशाला में नल जल योजना की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने लगभग 2 सालों से शिकायत की थी। इस समस्या को देखते हुए जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए ग्रामीण अंचल के सभी घरों में जाकर पानी की समस्या की जांच की।
इस दौरान सरपंच ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि कई घरों में प्रेशर कम होने के कारण पानी नहीं आ रहा है, इसके निराकरण के लिए बाल लगवाए जा रहे हैं। कुछ लाइन में पानी चालू है और कुछ में बंद जिसकी समस्या का निदान करवाया जाएगा।
इस अवसर पर ग्रामीण सहित विभागीय अधिकारी सोनल पारधी मौजूद रहे। यह कदम जल जीवन मिशन के तहत उठाया गया है, जिसका उद्देश्य 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल का पानी पहुँचाना है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है