संवाददाता/विनोद साहू
*शिक्षा से ही समाज का विकास होगा पालकों एवं क्षेत्रवासियों को दिया मार्गदर्शन*!!---------------- *जनपद पंचायत मोहखेड़ उपाध्यक्ष ईश्वर वाड़ीवा ने*


क्षेत्रवासियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा गया कि प्रत्येक समाज के विकास में शिक्षा का बहुत महत्वपूर्ण स्थान हैं,सभी युवापीढ़ी को अपने समाज और देश के विकास हेतु गुणवत्ता युक्त शिक्षा हासिल करना चाहिए,एवँ हर युवा को एक लक्ष्य बनाकर उससे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए,ताकि हम एक बेहतर समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकें,हर कोई अपने जीवन में सफलता पाना चाहता है, हम जो भी काम करते हैं उसमें हर हाल में सफल होना चाहते हैं,आज प्रतिस्पर्धा के युग में हर कोई तेजी से करियर के शिखर पर पहुंचना चाहता है,जिस काम में हम सफल होना चाहते हैं उसके लिए हमारे मन में दिन रात विचार आने चाहिए,काम को बेहरीन ढंग से कैसे किया जाए इसे लेकर आपके मन में हमेशा चिंतन होना चाहिए यानी आप अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस तरह परिश्रम करें कि उसके अलावा आपको कुछ भी दिखाई न दे,साथ ही कहाँ की कोई भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने अंदर आत्मविश्वास बरकरार रखिये, जब आप आत्मविश्वास में होते हैं तो आपके चेहरे पर रंगत होती है ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है