Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 जिला सनाढय (ब्राह्मण ) सभा सम्मान समारोह गुना lविगत रविवार को जिला सनाढ्रय (ब्राह्मण ) सभा संस्कार भवन पर जिला सनाढय(ब्राह्मण ) सभा द्वारा समाज के वरिष्ठ समाजिक बन्धुओ को सम्मानित किया गया

;जिन्होंने राज्य/राष्ट्रीय स्तर पर समाज का गौरव बढाया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा:श्री व्ही पी शर्मा; वरिष्ठ अतिथि पं जगदीश प्रसाद पलिया, समाज के उपाध्यक्ष डाॅ ओ पी बिरथरे एवं अध्यक्षता वरिष्ठ अभिभाषक श्री महेश प्रसाद बोहरे जी रहे। सम्मान समारोह मे सर्वप्रथम डा:श्री देवीशंकर शर्मा जी का सम्मान शाल ; श्रीफल से किया ; क्योकी आपके अथक प्रयास से संस्कार भवन के द्वितीय मंजिल का कार्य पूर्ण हुआ; इंजी श्री कृष्ण राजोरिया जी को भी साल; श्री फल से सम्मानित किया क्योकि आपने जलवायु परिवर्तन; पर्यावरण पर समाज के माध्यम से सेमीनार आयोजित कर सभी वर्गो के लोगों को जागृत करने का प्रयास किया; आपको अनेको संस्थाओं द्वारा राज्य एवं राष्टीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।आपने समाज को राष्ट्रिय स्तर पर गौरान्वित किया ; डाॅश्री हेमंद्र शर्मा जी ; आचार्य श्री पं तुलसीदास जी दुबे ; श्री बृज किशोर जी त्रिवेदी ; श्री अशोक कुमार त्रिवेदी आपको भी समाज द्वारा सम्मानित किया; क्योकी आपने समाज की अवश्यकता की पूर्ति के लिए एव डिस्पोजल का उपयोग रोकने के लिए बर्तन; गद्दे; कुर्सियां समाज को प्रदान की; समाज के उत्थान मे महत्वपूर्ण भुमिका के लिए श्रीमती कौशल्या देवी शर्मा पूर्व अध्यक्ष महिला ईकाई को भी सम्मानित किया गया ।पंतजली योग पीठ की प्रांताध्यक्ष श्रीमती सुधा त्रिवेदी एवं जिला प्रभारी सीमा शर्मा जी द्वारा संस्कार भवन पर नि:शुल्क योग शिविर के माध्यम से समाज को ऊर्जावान वनाने के लिए आपको भी समाज द्वारा सम्मानित कियागया ।मुख्य अतिथि श्री डा:श्री विष्णुप्रसाद शर्मा ने अपने अतिथि भाषण मे कहा की समय आ गया है हम सभी ब्रम्हाण को एक हो जाना चाहिये ।जिला सनाढय सभा के अध्यक्ष श्री श्री कृष्ण राजोरिया जी ने कहा कि हम समाज के साथ साथ प्रदेश एवं राष्ट्राय निर्माण मे पर्यावरण के प्रति लोगों को जागृत कर आपना योगदान दे सकते है।महासचिव शिवदयाल शर्मा ने कहा ब्राह्मण बुद्धि; विवेक ; त्याग का प्रतीक है।हमे जनजागृति के माध्यम से प्रकृति के स्त्रोतों की रक्षा करना चाहिए; जिससे सम्पूर्ण पृथ्वी का जीवन आगे वढ सके।कोषाध्यक्ष श्री रामकिसोर शर्मा ने कहा कि हमे सभी समाज जनो को एकजुट कर सनातन संस्कृति के उत्थान के लिऐ सतत् प्रयास करने चाहिये । और अन्त मे जिला सनाढय सभा के महिला ईकाई अध्यक्ष श्रीमती आशा शर्मा ने सभी का आभार माना।समारोह मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजी श्री प्रमोद शर्मा जी; उपाध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा; श्री ओ पी शर्मा (नगर पालिका); श्री हितवल्लभ शर्मा; श्री मुन्नालाल शर्मा; श्री रामबाबू शर्मा श्री त्रिवेदी जी ; श्री ओ पी शर्मा जी गुलाव भवन ; श्री नारायण प्रसाद शर्मा जी ; श्री मति चिंतामणि शर्मा सचिव महिला ईकाई गुना, श्री मति कमलेश शर्मा; श्री मति शारदा शर्मा; श्री मति इन्द्रा राजोरिया;श्री मति शशि समाधिया पं प्रकाश नारायण शर्मा जी ; पं मनोज तिवारी जी शिवदयाल शर्मा आदि की उपस्थिति रही
गुना से मनोज शर्मा की रिपोर्ट