
पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा द्वारा प्रति मंगलवार के भांति आज दिनांक 31 दिसंबर 2024 मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित मीटिंग हॉल में जन सुनवाई की गई, इस दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से अपनी समस्याओं/शिकायतों के आवेदन लेकर आये आवेदकों को पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कुमार सिंहा एवं जन सुनवाई में मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर, सीएसपी गुना श्री भरत नोटिया, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना, एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमति दीपा डोडवे व एसडीओपी धरनावदा श्री युवराज सिंह चौहान आदि अधिकारियों द्वारा उन्हें समक्ष में गंभीरता से सुना और समझा गया एवं जिनकी शिकायतों, समस्याओं के आवेदनों पर त्वरित व वैद्यानिक कार्यवाही कर उनका समय सीमा में निराकरण हेतु जनसुनवाई में मौजूद आधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया। आज जन सुनवाई में 31 आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं शिकायतों के आवेदन पुलिस अधिकारियों को दिये गये।

More Stories
जन्मदिन पर दीप जलाना और धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति है; तिवारी
पंचमहाभूतों, बुद्धि, अहंकार, मूल प्रकृति और दस इन्द्रियां और पांच विषय एक मन और इनके इच्छा द्वेष आदि विकार का समुच्चय ही क्षेत्र है और आत्मा क्षेत्रज्ञ है।