संदीप सिन्हा रिपोर्टर
राँची के पंडरा में हुए लूट कांड और फायरिंग मामले में शामिल अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी राँची पुलिस के हाथ कोई भी अपराधी नहीं लग पाया है।ऐसे में अब राँची पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए आम लोगों से सहयोग मांगा है। पुलिस के द्वारा लूट और फायरिंग मामले में शामिल एक अपराधी की तस्वीर को शहर भर में चस्पा की है। वांटेड पोस्टर में अपराधी की दो तस्वीर लगाई गई है और पुलिस के द्वारा यह अपील की गई है कि इस अपराधी किसी सूचना जो कोई भी बताया उसे 20 हजार का इनाम दिया जाएगा, साथ ही उसका नाम पता को पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।


संदीप सिन्हा

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…