Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

डायमंड इंटर स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट अमानगंज में जारी, न्यू बुंदेलखंड छात्राओं की टीम ने सीएम राइज को 29 रनों से किया पराजित अमानगंज में छात्राओं की क्रिकेट मैदान में पहली प्रतियोगिता

लोकेशन – अमानगंज
रिपोर्ट – प्रदीप अवस्थी
दिनांक – 2/1/2025

अमानगंज- डायमंड इंटर स्कूली क्रिकेट टूर्नामेंट का पन्ना जिले के अमानगंज नगर में पहला आयोजन इस वर्ष 31 दिसंबर से डायमंड क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें नगर की समस्त स्कूलों की टीम आमंत्रित की गई है, जिनमें 16 टीमों ने भाग लिया है और सबसे हर्ष का विषय है यह बताया जा रहा है कि इस बार छात्राओं ने भी छात्रों की तरह इंस टूर्नामेंट में अपनी उपस्थिति देकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। आज टूर्नामेंट के तीसरे दिन न्यू बुंदेलखंड और कन्या सीएम राइस के बीच मैच का आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका खटीक, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष पार्षद मुकेश चौबे,रणमत सिंह परमार, आनंद सिंह राजपूत,pm श्री विद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र दुबे,मौके पर पहुंच कर और दोनों ही टीमों का परिचय टास्क का आयोजन किया गया। जिसमें बुंदेलखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 6 ओवर में 59 रन बनाए और उसका पीछा करने उतरी सीएम राईज कन्या स्कूल की छात्राओं की टीम मात्र 31 रन बनाकर ढेर हो गई। ज्ञात हो कि क्रिकेट के क्षेत्र में छात्राओं का यह पहला प्रदर्शन रहा इसके पहले उनकी प्रैक्टिस भी शहर में नहीं हुई। अब उनका यह पहला अवसर रहा इस आयोजन के बाद उनमें एक नया उत्साह जगा है, जिसको लेकर चारों ओर हर्ष की लहर देखी गई है। इसके पहले डायमंड सुपरस्टार और सरस्वती ज्ञान मंदिर के बीच 10 ओवरों का मैच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर डायमंड सुपरस्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रन का टारगेट सरस्वती ज्ञान मंदिर को दिया जहां भारी संघर्ष करने के बाद सरस्वती ज्ञान मंदिर यह मैच जीतने वाली थी लेकिन उनके एक ऑलराउंडर खिलाड़ी आदि गुप्ता ने अपने आखिरी ओवर में लगातार तीन विकेट निकालकर मैच का रुख बदला और यह मैच 5 रन से डायमंड सुपरस्टार क्रिकेट टीम को जिताया। इस प्रदर्शन को लेकर चारों ओर से इनमो की घोषणा हुई और उसके साथी खिलाड़ियों ने हर्ष की लहर में उसे अपने कंधों पर रखकर मैदान में चारों ओर घुमाया। और इनमो की घोषणाओं के बाद खिलाड़ी का उत्साह और विश्वास काफी बढ़ा। इस मौके पर कई वक्ताओं ने अपनी अपनी बात मंच के माध्यम से रखी और आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि यह पहला मौका है जब छात्राओं ने इस आयोजन में भाग लिया, वह बधाई की पात्र हैं। टूर्नामेंट में 15 वर्ष के नीचे के छात्र एवं छात्राएं मैदान में आए, जिनके उत्साह और विश्वास बढ़ाने आयोजक सक्रिय नजर आए। यह टूर्नामेंट 4 जनवरी तक चलेगा और 4 जनवरी को छात्र एवं छात्राओं के अलग-अलग फाइनल मैच खेले जाएंगे। जिसके लिए अभी से साथी खिलाड़ियों में हर्ष देखा जा रहा है और आज दूर-दूर से खिलाड़ी एवं दर्शक खेल मैदान पहुंचे जिनमें माताएं-बहने भी पीछे नहीं रही।