सन्दीप सिन्हा रिपोर्टर
अपनी घोषणाओं पर अमल करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,जारी करें बेरोजगार युवाओं केलिए नियुक्ति कैलेंडर…..बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज हेमंत सरकार पर वादा खिलाफी का बड़ा आरोप लगाया।
श्री मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन जी ने पहली कैबिनेट बैठक के बाद 1 जनवरी 2025 से पूर्व जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं के लिए नियुक्ति कैलेंडर जारी करने की घोषणा की थी लेकिन आज वर्ष का अंतिम दिन बिना कैलेंडर की घोषणा के बीत गया।
कहा कि साल का अंतिम दिन भी बीतने को है, लेकिन अब तक परीक्षा परिणाम अथवा कैलेंडर जारी करने की कोई पहल नहीं की गई है। ऐसा लगता है कि राज्य सरकार फिर अपनी पुरानी चाल से ही चलेगी।
कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी, झूठ बोलने की भी कोई सीमा होती है! मुख्यमंत्री पद के गरिमा का सम्मान करिए और झूठ बोलने की आदत छोड़कर प्रतियोगी परीक्षाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन शुरू कीजिए।
कहा कि राज्य सरकार अपनी घोषणाओं के अनुरूप अविलंब प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए वर्ष भर का कैलेंडर जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करे।
संदीप सिन्हा

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है